एक्सप्लोरर

सुंजवां हमला: डिप्टी सीएम का खुलासा, आतंकी सीमा पार से नहीं, जम्मू कश्मीर के त्राल से आए थे

जैश-ए-मोहम्मद के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री के 36 ब्रिगेड के शिविर पर शनिवार तड़के हमला कर दिया था. हमले में दो जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए.

नई दिल्ली: जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए. इसके साथ ही एक शहीद जवान के पिता भी मौत हो गई. कल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

रक्षा मंत्री ने कहा था कि हमले में पाकिस्तान के हाथ के साफ सबूत मिले हैं. लेकिन अब जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. निर्मल सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा है कि आतंकी सीमा पार से नहीं, जम्मू कश्मीर के ही त्राल से आए थे.

डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा, ''हमले में जो तीन आतंकी मारे गए हैं, उनका जिस प्रकार का पहनावा था और बूट थे उन पर ऐसा कोई चिन्ह नहीं था जिससे ये लगे वो सीमा पार से आए हैं. सुरक्षा बलों को आशंका है कि किसी ने मदद जरूर की होगी. इस पूरे मामले की जांच हो रही है जो भी होगा उसे पकड़ा जाएगा.''

निर्मल सिंह ने कहा, ''पहले था कि कुछ मूवमेंट देखी गई लेकिन अभी हमारा जो फीडबैक है उसके मुताबिक कश्मीर के त्राल से आए हैं. अभी पूरे मामले की जांच चल रही है.''

सुंजवां हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र निवासी जवान राकेश रतूड़ी का शव आज अपने गर पहुंचा. उन्हें पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई. हमले में शहीद सूबेदार मोहम्मद अशरप मीर का शव भी कुपवाड़ा में उनके घर पहुंचा. अपने वीर सपूत को आखिरी कंधा देने के लिए पूरा गांव सड़क पर आ गया. शहीद जवान की अंतिम यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे.

सुंजवां हमले की कहानी जैश-ए-मोहम्मद के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री के 36 ब्रिगेड के शिविर पर शनिवार तड़के हमला कर दिया था. हमले में दो जेसीओ सहित सेना के पांच जवान शहीद हो गए. इसके अलावा एक शहीद जवान के पिता की भी मौत हो गई थी. सभी आंतकी सेना की वर्दी में थे. उनके पास से एक-56 राइफल, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर, गोला-बारुद और ग्रेनेड जब्त किये गए. हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget