एक्सप्लोरर

JK: पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जवाबी कार्रवाई में PAK के दो सैनिक ढेर

पाकिस्तान की ओर से पुंछ में संघर्ष विराम तोड़ा गया है. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान ढेर हो गए हैं.

पुंछ: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से गोलीबारी को अंजाम दिया गया है. जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान ने पुंछ में गोलीबारी की है, जहां आज डीडीसी चुनाव के लिए मतदान भी किया जाना है.

पाकिस्तान की ओर से पुंछ के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम तोड़ा गया है. जिस पर भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई है. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवान ढेर हो गए हैं. वहीं भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी सेना में खौफ बढ़ गया है और पाकिस्तान की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

हाई अलर्ट पर पाकिस्तान की सेना

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भारत की कार्रवाई को देखते हुए एलओसी पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, पाकिस्तान की मीडिया ने आशंका जताई है कि भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है, जिसके कारण पाकिस्तान की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं पाकिस्तान के कथित डर पर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है और इसे प्रोपेगेंडा बताया है.

11 दिसंबर को होना है सम्मेलन

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से गोलीबारी को अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जाता रहा है. थोड़े दिन पहले भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था. वहीं पाकिस्तान की तरफ से ऐसे समय में सीजफायर तोड़ा जा रहा है जब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खुद एलओसी की स्थिति पर 11 दिसंबर को इस्लामाबाद में दूसरे देशों के एंबेस्डर का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू किया शनिवार को पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget