एक्सप्लोरर

शनिवार को पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC के किरनी और कस्बा सेक्टर्स में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मोटार्र से गोले दागे गए हैं. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पुंछ सेक्टर में दो जगहों पर गोलाबारी की. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है. खास बात ये है कि पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन ऐसे समय में किया गया है जब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खुद एलओसी के हालत पर 11 दिसंबर को इस्लामाबाद में दूसरे देशों के एंबेस्डर का एक सम्मेलन आयोजित करने जा रही है.

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू स्थित रक्षा मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रवक्ता, कर्नल देवेंद्र आनंद के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे पाकिस्तानी सेना ने पूंछ के किरनी और कस्बा सेक्टर्स में फायरिंग के साथ-साथ मोटार्र से गोले दागे गए. कर्नल आनंद के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के युद्धविराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दे दिया है.

इस साल 4 हजार से ज्यादा बार हुआ उल्लंघन

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना इस साल अबतक चार हजार से भी ज्यादा बार एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन कर चुकी है, जबकि पिछले साल यानि 2019 में संख्या 3233 थी. कभी आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से और कभी भारत को उकसाने के इरादे से पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन करती रहती है. पाकिस्तानी गोलाबारी में पिछले कुछ समय में कई सैनिकों और स्थानीय नागरिकों की जान जा चुकी है. 13 नबम्बर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की फायरिंग का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान की कई चौकियां और टेरर लॉन्च पैड्स तबाह कर दिए थे.

ISI करेगी एंबेस्डर के साथ सम्मेलन

सूत्रों के मुताबिक, 11 दिसम्बर को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई इस्लामाबाद में एलओसी के हालात पर एक सम्मलेन आयोजित कर रही है. इस सम्मेलन में आईएसआई ने इस्लामाबाद में तैनात विभिन्न दूतावासों के एंबेस्डर को आमंत्रित किया है. सूत्रों के मुताबिक, बहुत हद तक संभव है कि इस तरह से सीजफायर का उल्लंघन की कारवाई कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ये दर्शाने की कोशिश कर रही है कि एलओसी पर हालात ठीक नहीं है. हालांकि, इस सम्मेलन में पाकिस्तान ने एलओसी के साथ-साथ अपनी पश्चिमी सीमाओं (यानि अफगानिस्तान और ईरान से सटे बॉर्डर) और काउंटर-टेरेरिज्म नीतियों से भी एंबेस्डरों को अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया है.

इसे भी पढ़ें

पांचवें दौर की बैठक में 'मौन व्रत' पर रहे किसान, मांगों पर 'हां' या 'नहीं' में मांगा सरकार से जवाब | पढ़ें बड़ी बातें

Corona Updates: केरल में पांच हजार से अधिक आए कोरोना संक्रमण के मामले, दिल्ली का क्या रहा हाल, जानें

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, स्पीकर बोले- 'सदन में नारेबाजी की जगह नहीं'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget