एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Avalanche: जम्मू कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह

Jammu Kashmir Avalanche: मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है.

Jammu Kashmir Avalanche: कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार (5 फरवरी) को जनजीवन प्रभावित रहा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बीच हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामूला जिले में कम खतरे का हिमस्खलन आ सकता है. इसके अलावा डोडा, रामबन. पुंछ, किश्तवाड़ और गांदरबल में मध्यम स्तर के खतरे वाला हिमस्खलन आने की संभावना है.

विभाग ने ऐसे में स्थानीय निवासियों से अगले 24 घंटों के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है. साथ ही किसी भी मुश्किल समय में फंसने पर लोगों से 112 डायल करने को कहा गया है. 

जम्मू कश्मीर में मौसम में कब सुधार आएगा
बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन घाटी के अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है.  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार (6 फरवरी) से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है. 

कहां कैसे मौसम रहा?
दक्षिण कश्मीर का काजीगुंड शहर शनिवार (3 फरवरी) को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कोकेरनाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में पारा पिछले 72 घंटों से हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है. रविवार (4 फरवरी) को न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

बता दें कि कश्मीर में हुई बर्फबारी से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. ऐसे में आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Kashmir Weather Forecast: बर्फ की सफेद चादर से लिपटी कश्मीर घाटी, स्नो एक्टिविटी हुई तेज, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
India Bloc Protest Live: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
LIVE: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को अंतरिम राहत, मानहानि केस को रद्द करने की मांग पर नोटिस जारी
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget