एक्सप्लोरर

Kashmir Weather Forecast: बर्फ की सफेद चादर से लिपटी कश्मीर घाटी, स्नो एक्टिविटी हुई तेज, जानें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Kashmir Weather Update: श्रीनगर में मौसम विभाग कार्यालय ने बांदीपुर और गांदरबल जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है.साथ ही लोगों से अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में जाने से मना किया है.

Jammu Kashmir Snowfall News: कश्मीर घाटी में बर्फबारी होते ही स्नो एक्टिविटी में तेजी आ गई है. इसमें युवाओं को व्यस्त रखने के लिए स्नोमैन बनाने की प्रतियोगिताओं से लेकर स्नो क्रिकेट तक शामिल है. साथ ही इस समय पर्यटक गुलमर्ग और अन्य रिसॉर्ट्स में अच्छा समय बिता रहे हैं, क्योंकि आईएमडी ने अगले एक हफ्ते तक और ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में आज दोपहर से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. साथ ही कुछ इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है. बता दें उत्तरी कश्मीर में पिछले 72 घंटों के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी हुई है.

इस दौरान यहां भारतीय सेना ने बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में एलओसी के पास सीमावर्ती बच्चों के लिए एक स्नोमैन प्रतियोगिता आयोजित की. इस कंप्टीशन में बच्चों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए बर्फ को कैनवास के रूप में उपयोग करके बेहद सुंदर चित्र बनाए. इस कंप्टीशन में सभी कलाकारों को आयोजकों द्वारा प्राइज भी दिया गया. वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाले एक बच्चे ने कहा कि हम स्थानीय कमांडर के आभारी हैं कि बर्फ बनाने का कार्यक्रम उन क्षेत्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया, जो सर्दियों के दौरान दूसरे इलाकों से कट जाते है. 

बर्फबारी होते ही उमड़ा पर्यटकों का हूजूम
दरअसल पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद गुरेज घाटी बाकी हिस्सों से कट गया है, क्योंकि श्रीनगर-गुरेज रोड पर सदनाह टॉप पर भारी बर्फबारी हुई है. इस वजह से सड़क अगले आदेश तक बंद हो गई है. कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फबारी ने इस क्षेत्र में बेहद खुशी और उत्साह ला दिया है. इससे विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य रिसॉर्ट गुलमर्ग, सोनमर्ग में बदलाव आ गया है. यहां पर्यटक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही गुरेज घाटी जैसे ऑफबीट जगह को एक लुभावनी शीतकालीन वंडरलैंड में बदल दिया गया है. यहां स्नो क्रिकेट टूर्नामेंट जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. तिलैल क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा स्नो क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है. 

इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना
वहीं गुरेज घाटी में बर्फ की बाकी एक्टिविटी भी तेज हो रही हैं, क्योंकि बर्फबारी के कारण कश्मीर में लंबे समय से पड़ा सूखा खत्म हो गया है. श्रीनगर में मौसम विभाग कार्यालय ने बांदीपुर और गांदरबल जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों से अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में न जाने को कहा है. बुधवार दोपहर से अगले 48 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं आज दोपहर के बाद जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जबकि ऊंचाई इलाके  कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिले में भारी बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ें: INDIA Alliance: कब तक होगा सीट शेयर‍िंग पर फैसला? वर्चुअल मीट‍िंग के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget