एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: राजौरी में सेना के संतरी ने की फायरिंग, दो नागरिकों की मौत, स्थिति तनावपूर्ण

Firing in Rajouri District: राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है. गोलीबारी के वजह का अभी पता नहीं चला है.

Army Sentry Opened Fire in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक संतरी (Army Sentry) ने शुक्रवार (16 दिसंबर) सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की. इस घटना में दो स्थानीय नागरिकों (Civilians Killed) की जान चली गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए गोलीबारी में दो नागरिकों के मौत की पुष्टि की है.

राजौरी जिले में फायरिंग की घटना के बाद हुई मौत से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है. सैन्य शिविर पर पथराव होने की बात भी कही जा रही है.

गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना में जिन दो नागरिकों की जान गई है, वो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों (Porters) के रूप में काम कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर को सुबह करीब 6.15 बजे जिले में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास वो आ रहे थे, तभी उन पर गोलीबारी की गई.

गोलीबारी के वजह का अभी पता नहीं

अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान कर ली गई है. राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार (Shalinder Kumar) और कमल किशोर (Kamal Kishore) की गोलीबारी में मौत हुई है. वहीं, इस घटना में एक दूसरा व्यक्ति जख्मी भी हुआ है. गोलीबारी (Firing) के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. 

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण (Tense) है और कुछ आक्रोशित लोगों ने सेना के शिविर पर पथराव (Stone Pelting at Camp) किया है. फायरिंग क्यों की गई है, इस मामले की जांच की जा रही है. इस घटना को लेकर आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

5000 KM से भी ज्यादा मारक क्षमता, 1360 किलो के हथियार ले जाने में सक्षम, भारत की ‘ब्रह्मास्त्र’ अग्नि-5 मिसाइल ऐसे चीन-पाक को कर देगी बेदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget