एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, 11 आतंकवादी ढेर, एक जिंदा पकड़ा गया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 11 आतंकियों को मार गिराया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के पेठ दियालगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में तीन अलग-अलग मुठभेड़ (एनकाउंटर) में सुरक्षाबलों ने दो शीर्ष कमांडर समेत 11 आतंकियों को ढेर कर दिया. इस दौरान सेना के तीन जवान भी घायल हो गए. पहले अनंतनाग में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन (एचएम) के एक आतंकी को मार गिराया और एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के पेठ दियालगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उस इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. शोपियां एनकाउंटर वहीं शोपियां में देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है. द्रागाद इलाके में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां जिले के द्रागाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के गोली चलाने से मुठभेड़ शुरू हुई. वहीं कचदूरा इलाके में मुठभेड़ में एक सेना के जवान जख्मी हो गए. पुलिस ने बताया कि कचदूरा में आतंकियों की सूचना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा, ''शोपियां के द्रागाद और कचदूरा में मुठभेड़ जारी है. आतंकियों के शवों को बरामद कर लिया गया है. द्रागाद से भारी मात्रा में हथियार जब्त किये गये हैं.'' वैद्य ने बताया कि शोपियां के काचदूरा में तीसरी मुठभेड़ चल रही है जहां कई असैन्य नागरिक फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शोपियां के काचदूरा में मुठभेड़ चल रही है. कुछ असैन्य नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है.’’

मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है. घाटी के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाओं पर दिनभर के लिए रोक लगा दी गई है.

पुलवामा में आतंकियों के हमले में घायल एसपीओ हुए शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget