एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू में मुठभेड़ के बाद अमित शाह ने आज बुलाई हाई लेवल मीटिंग, IB-रॉ चीफ भी होंगे शामिल

Amit Shah Meeting: जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया की पुलिस को बुधवार को इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया.

Amit Shah Meeting On Jammu And Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लेह-लद्दाख के विकास और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की सुरक्षा को लेकर बुधवार (28 दिसंबर) शाम को करीब तीन-चार बजे एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में लेह-लद्दाख के उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया एजेंसी आईबी और रॉ के चीफ भी बैठक में शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू के सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद गृह मंत्रालय ने यह अहम बैठक बुलाई है. 

सूत्रों की मानें तो अमित शाह के नेतृत्व में होने वाली इस हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों, ड्रोन एक्टिविटी, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास समेत टारगेट किलिंग जैसे मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है. बता दें कि खुफिया एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की साजिश को लेकर पिछले 15 दिनों में 2 अलर्ट जारी किए थे. इनमें लश्कर की नापाक साजिश का खुलासा किया गया था. 

जम्मू में आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू के बाहरी इलाके सिधरा में बुधवार (28 दिसंबर) तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़ हुई. जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया की पुलिस को इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. 

अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. एडीजीपी ने बताया कि इस दौरान बुधवार सुबह संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया. ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया. इसी दौरान ट्रक में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में तीन आतंकियों को मार गिराया.

'ऑपरेशन ऑल आउट' जारी

जम्मू-कश्मीर से आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन ऑल आउट' जारी है. सुरक्षाबल घाटी में आतंकियों को चुन-चुन कर उनका सफाया कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में अब सुरक्षाबलों के इस खास ऑपरेशन का असर भी दिखने लगा है. सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में स्थानीय स्तर पर आतंकियों की रिक्रूटमेंट अब कुछ इलाकों तक ही सीमित रह गई है. जल्द ही इसे भी पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा.  

अमित शाह के नेतृत्व में आज होने वाली हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर से आतंकियों के सफाये पर अहम चर्चा हो सकती है. सरकार जल्द ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की योजना बना रही है. इससे पहले वहां पर आतंकी गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने की जरूरत है. इसके अलावा बैठक में कश्मीरी पंडितों और टारगेट किलिंग पर भी चर्चा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः-

Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान खान और तुनिषा शर्मा के बीच आखिरी मिनटों में क्या हुआ था? पुलिस ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’
ज्ञानेश कुमार के बाद अब जजों पर हमलावर हुए सौरव दास, ‘देश और संविधान को...’

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget