एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन की बात को किया खारिज, कहा- अपनी मर्जी से लिया फैसला

जम्मू कश्मीर में महिलाओं के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. हालांकि उन महिलाओं में से एक ने कहा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है.

जम्मू कश्मीर में महिलाओं के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर कई प्रदर्शन किए जा रहे है. हालांकि, उन महिलाओं में से एक ने टीवी पर आकर अपना बयान दर्ज कराया है. महिला ने कहा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है. 

महिला ने अपने बयान में कहा है कि इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया गया है, जबकि सच्चाई इससे अलग है. उन्होंने कहा है कि वो अभी 29 साल की हैं और उन्होंने साल 2012 में ही अपना धर्म परिवर्तन करा लिया था. उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने अपने एक बैचमेट से अपनी मर्जी से शादी की थी. मेरे ऊपर किसी ने दबाव नहीं डाला था. इस पूरे मामले में धर्म और अल्पसंख्यकों को बीच में नहीं लाना चाहिए." महिला ने कहा कि वे अपने अधिकार जानती हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है.

बेवजह विवाद ना खड़ा करें- महिला 

महिला ने कहा कि 9 साल बाद बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर फिर से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. मैं अब बालिग हूं और अपनी मर्जी से फैसले ले सकती हूं. कृपया इसे धर्म रंग देने की कोशिश ना करें." उन्होंने आगे कहा, "मेरे सारे डॉक्युमेंट्स लीगल हैं और मैं कानून के जरिए ही अपना अधिकार पाने की कोशिश कर रही हूं."

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एलजी से की थी मुलाकात

इससे पहले अकाली दल नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर शिकायत की थी. मुलाकात के बाद सिख नेताओं ने कहा कि प्रशासन की तरफ से भरोसा दिया गया है कि जिन लड़कियों का धर्मांतरण करवाया गया है, उन्हें परिवारों को वापस लौटाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

जम्मू: बीती रात एक बार फिर दिखा ड्रोन, सुंजवान मिलिट्री ब्रिगेड के ऊपर लगाया चक्कर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर अबरार समेत दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget