एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कीगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 114 आतंकियों को ढेर किया गया है. वहीं सेना के 65 जवान शहीद हुए हैं. साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां के कीगम इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं. मारे गए सभी आतंकी अलकायदा के संगठन गजावत-उल-हिंद से जुडे और मूसा के साथी बताए जा रहे हैं.

छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर चलाई गोली

बताया जा रहा है कि आतंकियों के साथ सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की मुठभेड़ चली. रही है. यहां कई आतंकियों के छिपे होने की खबर थी.  सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि अभियान में चार आतंकवादी मारे गए और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी. उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है.

कल बारामूला में ढेर हुए थे दो आतंकी

बता दें कि कल बारामूला के बोनियार में भी आतंकियों का एनकाउंटर हुआ. इस एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था. बता दें घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन में हैं लेकिन आतंकी भी बाज नहीं आ रहे हैं. पांच दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया.

2019 में अबतक करीब 114 आतंकी ढेर

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 114 आतंकियों को ढेर किया गया है. वहीं सेना के 65 जवान शहीद हुए हैं. साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे. 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे. सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं. हालांकि, अच्छी-खासी संख्या में नए आतंकवादियों की भर्ती सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बना है.

मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से

अधिकारियों ने बताया कि इस साल 2019 में 31 मई तक 103 आतंकी मारे गए, जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं. मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए. पुलवामा में 15, अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए.  इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ है, उनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं. यह भी पढ़ें-

शमी की हैट्रिक से भारत ने वर्ल्ड कप में पूरा किया जीत का अर्धशतक, अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया

चमकी बुखार: मुजफ्फरपुर के जिस अस्पताल में हो रही हैं मौतें, उसके पास मिला मानव कंकालों का ढेर

'हलाला' पर ABP न्यूज का बड़ा खुलासा ! प्रथा के नाम पर मौलवियों का खेल हुआ बेनकाब | ऑपरेशन 'हलाला'

अमेठी से राहुल गांधी की हार पर बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद- मोदी के सामने कोई खड़ा नहीं हो पाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget