एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में 3 आतंकवादी ढेर, श्रीनगर के नवाकदल में CRPF पर ग्रेनेड हमला

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के नारानाद के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आज तीन आतंकवादियों को मार गिराया. वहीं रामबन में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आज आतंकवाद और उसके खिलाफ सुरक्षाबलों से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाएं हुई. गांदरबल में सुरक्षाबलों ने सुबह से चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. श्रीनगर में सीआरपीएफ पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके. वहीं रामबन में तीन संदिग्ध आतंकियों ने एक बस रोकने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. ऑपरेशन अब भी जारी है.

गांदरबल में तीन ढेर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के नारानाद के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आंतकी मारे गए. तीनों के विदेशी होने की संभावना है. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद आज तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई.

रामबन जम्मू-कश्मीर के रामबन के बटोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि आज सुबह करीब 7.30 बजे, तीन संदिग्ध व्यक्ति ने बटोटे में NH 244 पर एक बस को रोकने की कोशिश की. सतर्क ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और निकटतम सेना चौकी को सूचना दी. जिसके बाद क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया.

तीनों आतंकी एक घर में छिपे हैं. सेना ने आस पास के घर को खाली कराया है. बच्चों समेत 6 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है. जिस घर में आतंकी छिपे हैं, उसी घर में उस घर का मालिक विजय कुमार भी है.

अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने धार्मुंड गांव और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान अब भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भी भेजा गया है.

श्रीनगर श्रीनगर के नवाकदल में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला किया गया. हमले में कोई हताहत नहीं है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यहां आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में कमी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा
Explained: एक आदेश और इंटरनेट गुल, भारत के स्टारलिंक विवाद के बीच यूक्रेन में सैटेलाइट शटडाउन से क्या खुलासा

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget