एक्सप्लोरर

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पूंछ में आतंकियों को दबोचा, कई ग्रेनेड हमलों की गुत्थी को भी सुलझाया

Grenade Attack Cases: ADGP आनंद जैन ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इसके साथ ही आतंकियों के समर्थन नेटवर्क का खात्मा भी किया जाएगा.

Grenade Attack Cases: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने 19 अक्टूबर, 2024 को पुंछ जिले में जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कई ग्रेनेड हमलों की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस अधिकारियों ने इसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता बताया.

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) आनंद जैन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 18 अक्टूबर को ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस, 37 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 38वीं बटालियन ने दो आतंकियों अब्दुल अजीज और मंवर हुसैन को गिरफ्तार किया. इस ऑपरेशन में आतंकवादी अजीज से दो ग्रेनेड बरामद किए गए. बाद में अजीज के घर से ग्रेनेड बरामद हुआ. उनके सहयोगी मंवर हुसैन से एक पिस्टल, एक मैगजीन और नौ गोलियां भी बरामद की गईं.

आतंकी गतिविधियों और नेटवर्क का भंडाफोड़

पुलिस के अनुसार, इन आतंकियों ने धार्मिक स्थलों और अस्पतालों पर ग्रेनेड हमले किए थे. वे इसके अलावा आतंकवाद को बढ़ावा देने, आतंकवाद के लिए वित्तीय सहायता जुटाने और हथियारों की तस्करी में भी शामिल थे. इन आतंकियों के गिरफ्तार होने से पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक पुंछ में हुए सभी पांच ग्रेनेड हमलों की जांच पूरी कर ली गई है. आतंकी अजीज और हुसैन के इंट्रोगेशन में पता चला कि उन्हें सीमा पार से चार कंसाइनमेंट्स के जरिए हथियार, गोलियां और 1.5 लाख की रकम मिली थी. उन्हें पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी, और वे जंगलों में प्रैक्टिस भी कर रहे थे.

अजीज ने पिछले साल 15 नवंबर को सुरनकोट में शिव मंदिर, 26 मार्च को पूंछ के महंत साहिब गुरुद्वारे, छह जून को कमसर में सेना के गार्ड पोस्ट और 14 अगस्त को सीआरपीएफ गार्ड पोस्ट के पास एक स्कूल मैदान में ग्रेनेड फेंके थे. वहीं, हुसैन ने 18 जुलाई को जिला अस्पताल के पास एक ग्रेनेड फेंका था. आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हुसैन ने अलग-अलग जगहों पर एंटी-नेशनल पोस्टर भी लगाए थे. ये पोस्टर हुसैन के घर में प्रिंट किए गए थे और अगस्त 2023 में उनके हैंडलर के कहने पर लगवाए गए थे.

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में एक अन्य सदस्य मोहम्मद शबीर को 12 सितंबर को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था. अजीज ने ही उसे विस्फोटक उपलब्ध कराए थे. एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इसके साथ ही आतंकियों के समर्थन नेटवर्क का खात्मा भी किया जाएगा और उनके सपोर्टर्स की संपत्ति भी जब्त की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: जो बांट रहे हलवा, खा भी वही रहे', अमीरों की लिस्ट का जिक्र कर बोले राहुल गांधी, आदिवासी राष्ट्रपति पर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, पूरे हालात पर नजर
LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, हालात पर नजर
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget