एक्सप्लोरर

सुंजवां कैंप हमले में दो जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर, पैरा कमांडो का ऑपरेशन जारी

जानकारी के मुताबिक सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं. गोलीबारी में एक जेसीओ एक जवान की बेटी घायल हैं. अभी भी दोनों ओर से गोली बारी जारी है.

नई दिल्ली: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुंजवां ब्रिगेड पर फिदायीन आतंकी हमला हुआ है, हमले के जवाब में पैरा कमांडो का ऑपरेशन जारी है. सूत्रों की मानें तो स्थिति नियंत्रण में है और ऑपरेशन चल रहा है.  अब तक दो जवान शहीद हो चुके हैं. वहीं तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.  इस हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ''हमारी सेना और सुरक्षा बल मजबूती से अपना काम कर रहे हैं, भारत का सिर नहीं झुकने देंगे. हमें जवानों की शहादत पर गर्व है.''

हमले के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है. कैंप के नजदीक 500 मीटर के दायरे में सारे स्कूल बंद कर दिये गये हैं. 28 जून 2003 को इसी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 12 जवान शहीद हो गए थे.

जानें अबतक की पूरी अपडेट

  • जम्मू आर्मी कैंप में तीसरा आतंकी मारा गया है. तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे. सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.
  • आतंकी हमले का मास्टरमाइंड रउफ असगर है जो जैश-ए-मोहम्मद का चीफ है.
  • अब तक सेना के दो जवान शहीद हो चुके हैं. दो आतंकियों के मार गिराया गया है.सुंजवां आर्मी कैंप में ऑपरेशन अब भी चल रहा है.
  • सुंजवां में चल रहे ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया गया. पैरा कमांडो का ऑपरोशन अब तक जारी है.
सुंजवां कैंप हमले में दो जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर, पैरा कमांडो का ऑपरेशन जारी
  • सुंजवां कैंप हमले के बाद हालात काबू में हैं. ये ऑपरेशन जारी है और नाइट ऑपरेशन की तैयारी चल रही है-  सूत्र
  • आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है,  इस हमले के दौरान सुंजवां ब्रिगेड कैंप में फायरिंग की रेंज में कुल 26 घर थे जिसमें  से  19 घरों को खाली कराया गया है.
  • हमले को लेकर सेना का पहला बयान, कहा- हमले में एक जवान शहीद हुआ है. 6 लोग जख्मी हुए जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हें.
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन चल रहा है, ऑपरेशन जब तक खत्म नहीं होता तब कुछ भी कहना सही नहीं. हमारी सेना और सुरक्षा बल मजबूती से अपना काम कर रहे हैं, भारत का सिर नहीं झुकने देंगे. हमें जवानों की शहादत पर गर्व है.'' सुंजवां कैंप हमले में दो जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर, पैरा कमांडो का ऑपरेशन जारी
  • जम्मू कश्मीर सरकार ने विधानसभा में बताया कि हमले में सेना के दो जवान सूबेदार मदन लाल और सूबेदार मोहम्मद अशरफ मीर शहीद हो गए हैं. चार लोग जख्मी हैं जिनमें कर्नल रोहित सोलंकी, हवलदार अब्दुल हमीद, लांस नायक बहादुर सिंह और सूबेदार मदन लाल की बेटी नेहा शामिल हैं.
  • सेना के कैंप पर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, वैष्णों देवी में हाई अलर्ट जारी किया गया. रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. कैंप पर हमले में एक की मौत हो गई है.
  • जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि हमले में पाकिस्तान का हाथ है. वहीं स्पीकर के रोहिंग्या मुसलमान वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इस एंगल की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता जवानों के परिवार को नुकसान पहुंचाए बिना ऑपरेशन को खत्म करना है.
  • हमले के बाद पूरे जम्मू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं. उधमपुर में एंटी फिदायीन स्वायड को तौनात कर दिया गया है.
  • ऑपरेशन को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सेना ने ऊधमपुर और सरसवा से पैरा कमांडो को बुलाया है.
  • सेना कैंप पर हमले को लेकर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''ऑपरेशन चल रहा है इस पर कांग्रेस कुछ नहीं कहेगी लेकिन जिस तरह से आतंकी लगातार हमला कर रहे हैं. इस पर पाकिस्तान के नापाक इरादों को मजबूत जवाब देने का वक्त है. अभी हम सिर्फ यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी जवान और उनके परिवार सुरक्षित रहें.''
  • हमले को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेना प्रमुख बिपिन रावत से बात की है. सेना प्रमुख ने उन्हें हमले से जुड़ी सारी जानकारी दी है. रक्षा मंत्री व्यक्तिगत रूप से नजर बनाए हुए हैं. सरकार हमले को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है.
  • सेना ब्रिगेड पर हमले को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा दो गया है. दरअसल इंस हंगामे के पीछे विधानसभा स्पीकर कविंद्र का एक बयान हैं जिसमें उन्होंने हमले के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को जिम्मेदार बताया है. विधानसभा में हंगामे के दौरान बीजेपी विधायकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
  • हमले से जुड़ी हर हरकत पर रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय नजर बनाए हए हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी से बात की है. गृहमंत्रालय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हमले से जुड़ी जानकारी दी गई है. बड़ी जानकारी है कि हमले में शामिल सभी आतंकी पाकिस्तान के हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है.
  • बीजेपी विधायक रवींद्र रैना ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''मैं उसी ब्रिगेड के अंदर हूं जिसमें हमला हुआ है. यहां कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया. बेहद एहतियाती तौर पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. जवानों के परिवारों को कोई नुकसान ना पहुंचे इस बात का ध्यान रखा जा रहा है. थोड़ी देर में ऑपरेशन को खत्म कर दिया जाएगा."
  • जानकारी के मुताबिक सेना के कैंप पर हमला करने वाले आतंकी जैश ए मोहम्मद के हैं.
  • दूसरे इलाकों में हमले की आशंका के चलते पूरे जम्मू में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुंजवां ब्रिगेड आर्मी कैंप है, एक ब्रिगेड में करीब तीन हजार जवान रहते हैं. सुंजवां जम्मू शहर में ही है.
  • आतंकियों को कैंप के अंदर पैमिली क्वार्टर के पास रोक दिया गया है. फिलहाल आर्मी कैंप में किसी के बंधक बनाए जाने की खबर नहीं है. गोलीबारी में एक जेसीओ एक जवान की बेटी घायल हैं. अभी भी दोनों ओर से गोली बारी जारी है.
  • ताजा जानकारी के मुताबिक खुफियां एजेंसियों ने हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था. संसद हमले के आरोपी अफलज गुरू की कल बरसी थी. 11 फरवरी को जेकेएलएफ के मक़बूल बट्ट की बरसी भी है.  इसी के चलते 9 से 11 फरवरी के बीच रेड अलर्ट जारी किया गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget