एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: CBI ने विद्युत विकास विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार पर सीबीआई लगातार शिकंजा कस रही है. विद्युत विकास विभाग जम्मू के कर्मचारी पवन कुमार को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने के बाद से वहां के सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार पर सीबीआई लगातार शिकंजा कस रही है. इसी के तहत सीबीआई ने बिजली का मीटर लगाने के बाद उसे दस्तावेजों में दर्ज करने के बदले रिश्वत ले रहे विद्युत विकास विभाग जम्मू के कर्मचारी पवन कुमार को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को एक शख्स ने शिकायत की थी जिसमें कहा गया कि शिकायतकर्ता ने अपने आवास पर दिसंबर 2019 में विद्युत मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था. उसके घर पर विद्युत मीटर तो लगा दिया गया लेकिन मेन इलेक्ट्रिक लाइन से उसका विद्युत मीटर नहीं जोड़ा गया. इस बाबत दस्तावेजों में भी शिकायतकर्ता का नाम नहीं जोड़ा गया. इस बाबत जब  उसने विद्युत विकास विभाग जम्मू सहायक अभियंता के यहां संपर्क किया तो उससे वहां के कर्मचारी पवन कुमार ने काम करने के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी.

रिश्वत स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

आरोप है कि विद्युत विभाग के उक्त कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को कहा कि यदि वह पैसे नहीं देगा तो उसका काम नहीं होगा और उसका नाम फाइल पर कभी नहीं चढ़ेगा. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और इस जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने के तथ्य मिलने के बाद जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी पवन कुमार को रिश्वत मांगने और रिश्वत स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद पवन कुमार के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की. पवन कुमार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. ध्यान रहे कि इसके पहले जब तक जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बना था तब तक वहां ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी चलती रहती थी लेकिन केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सीबीआई की कोशिश है कि ऐसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें.

पीएम मोदी बोले- अगर आज डिजिटल कनेक्टिविटी नहीं होती तो सोचिए कोरोना में क्या स्थिति होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget