एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने लगाया उमर अब्दुल्ला को फोन, बन गया जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का फॉर्मूला

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला से बात की है. इस दौरान उन्होंने समर्थन देने की बात कही है.

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत हासिल की है. इस गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली है. वहीं, बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है. इसी बीच राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला से बात की है.

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस के विधायक मंत्रिमंडल का भी हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा कांग्रेस जल्द ही उमर अब्दुल्ला को समर्थन पत्र दे सकती है. 

उठ रही थी गठबंधन में दरार की खबरे 

जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद राहुल गांधी ने दो दिन तक उमर अब्दुल्ला को जीत की बधाई नहीं दी थी. इसके बाद ये तमाम तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे थे. वहीं, अब इन कयासों पर भी विराम लग गया है 

बता दें कि इस बार चुनाव में जम्मू कश्मीर में फारूख अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस 51 सीटों पर तो कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. वहीं, सीपीआई (एम) और पैंथर्स को एक-एक सीट देने पर सहमति बनी थी. इसके अलावा दोनों पार्टियों ने पांच सीटें फ्रेंडली फाइट के लिए छोड़ दी गई थी.

निर्दलीय विधायक कर रहे हैं नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन 

चुनाव के बाद उमर अब्दुल्ला ने दावा किया था कि कई निर्दलीय विधायक उनसे संपर्क कर चुके हैं. वो समर्थन देने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक प्यारे लाल नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं. टिकट ना मिलने की वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. 

जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

चुनाव के बाद नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, "उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले CM होंगे. इस बार उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों (बडगाम और गांदरबल) पर चुनाव लड़ा और दोनों पर PDP कैंडिडेट को हराया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget