एक्सप्लोरर

CAA: जामिया मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, वीडियो के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है. पुलिस ने अब तक सामने आई वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इलाके के तीन शरारती तत्व भी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दस लोगों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.

वीडियो फुटेज के आधार पर की कार्रवाई- पुलिस सूत्र

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में जामिया मिलिया का कोई छात्र शामिल नहीं है. पुलिस ने अब तक सामने आई वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखे हैं. साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. जल्द ही इस मामले में कुछ नई गिरफ्तारियां भी होंगी.

जामिया हिंसा की पुलिस जांच के दौरान कुछ वॉट्सऐप ग्रुप भी मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक जिन 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें कुछ लोग इन वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल हैं. इन वॉट्सग्रुप के जरिये कई संदेश इधर से उधर भी भेजे गए हैं. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उनमें से कुछ सामान बरामदगी को लेकर भी पुलिस के छापे पड़ रहे हैं.

जामिया परिसर में तनाव बरकरार

बता दें कि जामिया के हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन परिसर में तनाव बना हुआ है. जामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस बिना अनुमति के परिसर में घुसी. उन्होंने कहा कि परिसर में पुलिस की मौजूदगी को विश्वविद्यालय बर्दाश्त नहीं करेगा. छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन का नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी समर्थन करते नजर आए. कहीं-कहीं ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, तो कहीं इसने हिंसक रूप ले लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रदर्शनों को दुखद और निराशाजनक बताया और शांति की अपील की.

यह भी पढ़ें-

LIVE: CAA के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी, यूपी के अलीगढ़-मऊ में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

प्रियंका गांधी ने 'नागरिकता कानून' को बताया संविधान नष्ट करने वाला, छात्रों के समर्थन में बैठी थीं धरने पर

ममता की चेतावनी- ‘पश्चिम बंगाल में NRC और CAA लागू करना है तो मेरी लाश से गुजरना होगा’

दिल्ली की बसों में आग क्या पुलिस ने लगाई, ABP न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget