एक्सप्लोरर

NSA अजीत डोभाल पर हमले के लिए जैश ने कराई थी रेकी, आतंकी ने किया बड़ा खुलासा

अजीत डोभाल उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं. डोभाल को निशाना बनाने के मकसद से जैश केआतंकी हिदायतुल्लाह ने उनकी रेकी की थी.

नई दिल्ली: जैश के आतंकी हिदायतुल्लाह ने पाकिस्तान की साजिश का एक सनसनीखेज खुलासा किया है. आतंकी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान कैसे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर हमले के लिए पैनी नजर रखे हुए है. इसके लिए पाकिस्तान ने डोभाल के दफ्तर की रेकी तक कराई थी. आतंकी हिदायतुल्लाह ने इस रेकी के कई अहम वीडियो पाकिस्तान में जैश के हैंडलर को भेजे हैं. हिदायतुल्लाह को कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसने पूछताछ के दौरान ये खुलासा किया है.

अजीत डोभाल उरी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं. लेकिन अभी ये बड़ा खुलासा हुआ है कि डोभाल को निशाना बनाने के मकसद से जैश के आतंकी हिदायतुल्लाह ने उनकी रेकी की थी. इस खुलासे के बाद अजीत डोभाल के घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कैसे हुई थी हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने 6 फरवरी को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा (एलईएम) के स्वयंभू प्रमुख हिदायतुल्लाह को गिरफ्तार किया था. हिदायतुल्लाह जम्मू में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. सुरक्षाबलों का दावा है कि हिदायतुल्लाह को पकड़ने का ऑपरेशन इस साल जनवरी में शुरू हो गया था.

जम्मू में अपने आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए हिदायतुल्लाह ने शहर के भटिंडी इलाके में घर किराये पर लिया था. पूछताछ में उसने कबूला है कि वो जम्मू में जैश-ए-मोहम्मद के ओजिडब्लू का इस्तेमाल कर शहर में किसी बड़े फिदायीन हमले की साजिश रच रहा था.

दरअसल, इसी साल 18 जनवरी को पुलिस ने अनंतनाग के रहने वाले अयाज भट को गिरफ्तार किया था, जो अनंतनाग का रहने वाला था. पूछताछ में अयाज ने अपने दो और साथियों रईस मीर और शाकिर इटू को भी हिदायतुल्लाह का साथी बताया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इन सब की पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके मुखिया को गिरफ्तार किया. सुरक्षाबलों को हिदायतुल्लाह के पास से दो पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड भी मिले थे.

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में आए भूकंप के दौरान लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, जमीन हिली तो कही ये बात

कोरोना अपडेट: 18 राज्यों में एक भी मौत नहीं, अब तक 79 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget