एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में आए भूकंप के दौरान लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, जमीन हिली तो कही ये बात

भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए. उस वक्त राहुल गांधी एक ऑनलाइन मीटिंग में बिजी थे.

नई दिल्ली: उत्तर भारत में शुक्रवार रात जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ वर्चुअल बातचीत कर रहे थे. ताजिकिस्तान केंद्र वाले इस शक्तिशाली भूकंप से राहुल गांधी अप्रभावित थे. भूकंप के दौरान वह कुछ एक-दो सेंकड के लिए रुकते हैं, फिर अपनी लाइव बातचीत आगे बढ़ाते हैं. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अचानक रुकते हैं और सभी को भूकंप आने की बात कहते हैं. फिर मुस्कुराते हुए अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हैं. वीडियो में राहुल ये कहते सुने जा सकते हैं कि 'वैसे, मुझे लगता है भूकंप आया है. बहरहाल...'

भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था. हालांकि बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया. भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया. इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.

राजस्थान में हैं राहुल गांधी राहुल गांधी राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर है. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. आज राहुल गांधी किशनगढ़ मकराना और रूपनगढ़ में किसान सभाओं को संबोधित करेंगे. साथ ही सुरसुरा में तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है. तय कार्यक्रम के अनुसार गांधी 13 फरवरी को किशनगढ़ पहुंचेंगे और वह लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे. उसके बाद नागौर में मकराना में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें- रक्षा मामलों की संसदीय समिति का फैसला, पैंगोंग झील-गलवान घाटी का करेंगे दौरा

Petrol Diesel Price: लगातार 5वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget