एक्सप्लोरर

Mangal Sutra Controversy: 'महिलाओं को मंगलसूत्र चुरा रही है सरकार', केंद्र पर जयराम रमेश का वार

Jairam Ramesh: सोने पर लोन लेने वाले लोग अब अपनी EMI चुकाने में असमर्थ हो रहे हैं. कांग्रेस ने इसे लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह महिलाओं से उनका मंगलसूत्र छीन रही है.

Gold Loan Repayment:  हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें ये खुलासा किया गया कि सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अब ये लोग अपनी ईएमआई चुकाने में भी असमर्थ हो रहे हैं. इस स्थिति ने कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के गलत फैसलों की वजह से देश में गोल्ड लोन से संबंधित एनपीए की प्रॉब्लम गंभीर हो गई है, जिससे आम नागरिकों को अपनी सोने की संपत्ति खोनी पड़ रही है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए एक बयान का हवाला देते हुए उनके ऊपर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महिलाओं से उनके मंगलसूत्र छीनने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ये सरकार जो खुद को ‘मंगलसूत्र चुराने वाली’ सरकार कहने का अपमान सह रही है असल में गलत प्राथमिकताओं की वजह से ही आर्थिक संकटों का सामना कर रही है. 

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट और कांग्रेस का हमला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड लोन से संबंधित एनपीए में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो जून 2024 तक 6,696 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर सरकार पर हमला किया और कहा कि ये स्थिति देश के लिए बेहद चिंताजनक है. रमेश ने दावा किया कि भारतीय परिवारों ने लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के गोल्ड लोन ले रखे हैं, जिसमें से काफी लोन अभी बकाया है. कांग्रेस के अनुसार जब लोग इस तरह के लोन का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अपनी सोने की संपत्ति से हाथ धोना पड़ता है. इन मामलों में सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ता है जिनके पास मंगलसूत्र और बाकी आभूषण होते हैं. 

पीएम मोदी मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि उनकी सरकार का लक्ष्य देश की संपत्ति को लूटने का है और अब उनकी नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है. मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में लोगों की संपत्ति को छीनकर जरूरतमंदों में बांटने का प्रस्ताव था, जिसमें महिलाओं के आभूषण भी शामिल हैं. उस समय ये बयान विवादों में घिर गया था और अब कांग्रेस ने उसी बयान का हवाला देते हुए सरकार को घेरा है.

जयराम रमेश ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की

कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ये भी कहा कि सरकार के ‘मित्र पूंजीवाद’ और मनमौजी नीतियों की वजह से ही आम लोगों की स्थिति बिगड़ी है. जयराम रमेश ने ये भी दावा किया कि इस पूरे मुद्दे को लेकर सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए. कांग्रेस का कहना है कि ये सरकार देश की जनता की बुनियादी जरूरतों से ध्यान हटा कर अपने कॉर्पोरेट मित्रों की मदद कर रही है, जिससे गरीब और मिडिल क्लास फैमिली परेशान हो रहे हैं.

इस विवाद के बीच कांग्रेस का ये आरोप भी है कि मोदी सरकार के पास देश में बढ़ते आर्थिक संकट का कोई समाधान नहीं है. गोल्ड लोन से जुड़ी प्रॉब्लम देश के लाखों परिवारों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं और ऐसे में सरकार को इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए. कांग्रेस का ये भी कहना है कि ये मुद्दा केवल एक लोन से जुड़ी समस्या नहीं है बल्कि ये आर्थिक नीति और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा सवाल है.

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री! झुग्गी वालों को फ्लैट की चाबी देंगे प्रधानमंत्री, सावरकर के नाम पर कॉलेज का शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget