एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में एमसीडी बुलडोजर की एंट्री से लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद भी बनी रही गहमागहमी, जानिए कब क्या हुआ

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज सुबह से गहमागहमी बनी रही. पहले नॉर्थ एमसीडी ने यहां कार्रवाई शुरू की. करीब आधे घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई रोकने के आदेश दिए, पर फिर भी कार्रवाई जा रही.

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज सुबह से गहमागहमी बनी रही. अचानक मीडिया में ये खबर आई कि नॉर्थ एमसीडी आज और कल यहां अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्ऱवाई करेगी और सभी अवैध निर्माण गिराए जाएंगे. दंगे के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी. यह खबर सामने आते ही इन अवैध निर्माण में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया. टेंशन के बीच कार्रवाई शुरू हुई. आधे घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया तो लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद भी एमसीडी ने कार्रवाई जारी रखी, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा दिखा. 

अचानक बढ़ गई फोर्स

वहीं, इस खबर के कन्फर्म होते ही जहांगीरपुरी में पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई. दरअसल, नॉर्थ एमसीडी ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा था जिसमें अवैध निर्माण के खिलाफ कार्ऱवाई करने के दौरान 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई थी. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने अतिरिक्त जवान वहां तैनात कर दिए.

शुरू हुआ फ्लैग मार्च

अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने से पहले सीआरपीएफ, दिल्ली पुलिस और फोर्स ने इलाके में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया. मौके पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक और कई अन्य सीनियर अफसर पहुंच गए.

मेयर और नगर निगम भी पहुंचे

कार्रवाई शुरू होने से पहले मौके पर नॉर्थ एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह और आयुक्त संजय गोयल भी पहुंच गए और तैयारियों का जायजा लिया.

10 बजे के बाद पहुंचा बुलडोजर

जहांगीरपुरी में सुबह 10 बजे के बाद एमसीडी के बुलडोजर पहुंचने लगे. सुबह करीब 10:30 बजे एच ब्लॉक से कार्रवाई शुरू हुई और कई अवैध निर्माण गिराए जाने लगे. इस दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी की वजह से किसी तरह  का कोई विरोध नहीं हुआ.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

इधर नॉर्थ एमसीडी की कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक सुबह करीब 11 बजे सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दखल दिया और एमसीडी की कार्रवाई पर रोक लगा दी. कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा. मामले में अब अगली सुनवाई कल की जाएगी.

रोक के बाद भी चलता रहा बुलडोजर

सुप्रीम कोर्ट के रोक के बाद भी वहां ड्राम चलता रहा. एमसीडी के बुलडोजर अवैध निर्माण को गिराते रहे, जबकि मेयर और नगर निगम आयुक्त ने कार्रवाई रोकने की बात कही थी. जब मामला उठा तो सीपीआई (एम) की नेता वृंदा करात भी मौके पर पहुंचीं और दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक से मिलकर कार्रवाई रुकवाने को कहा. काफी गहमागहमी के बाद कार्रवाई रोकी गई. वृंदा करात ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया.

लोगों ने भी किया विरोध

सुबह कार्रवाई के दौरान किसी ने भी एमसीडी के एक्शन पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन जब उन्हें पता चला कि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कार्रवाई रोकने और यथास्थिति बनाए रखने को कहा है, लेकिन फिर भी एमसीडी तोड़फोड़ कर रही है तो लोग हंगामा करने लगे. लोगों ने इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करने पर आपत्ति दर्ज कराई.

राहुल गांधी की भी हुई एंट्री

इस मामले में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी दोपहर बाद एंट्री मारी. जब सुप्रीम कोर्ट के रोक के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में बुलडोजर चल रहा था तो राहुल गांधी ने ट्वीट पर लिखा, 'मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है. इस दौरान बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे. जिससे भविष्य में नौकरियों का और नुकसान होगा. इसलिए नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो'

ये भी पढ़ें

अब बचा ही क्या है, सबकुछ तो खत्म कर दिया गया... जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक बाद बोलीं महिला

Phone Tapping: संजय राउत और एकनाथ खडसे को एंटी सोशल एलिमेंट बताकर किए गए फोन टेप, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget