एक्सप्लोरर

'नोटिस लिखने वाले ने ज़ंग लगे चाकू का किया इस्तेमाल', उपराष्ट्रपति पद से हटाने की मांग पर बोले जगदीप धनखड़

Jagdeep Dhankhar: राज्यसभा में उपराष्ट्रपति के खिलाफ विपक्षियों की ओर से लाए अविश्वास प्रस्ताव पर पहली बार जगदीप धनखड़ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सब्जी काटने वाले चाकू से बाईपास सर्जरी कभी नहीं करें.

Jagdeep Dhankhar on No Confidence Motion: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार (24 दिसंबर, 2024) अपने खिलाफ लाए गए नोटिस पर पहली बार टिप्पणी की. उपराष्ट्रपति ने चंद्रशेखर आजाद के एक बयान का हवाला देते हुए कहा सब्जी काटने वाले चाकू से बाईपास सर्जरी कभी नहीं करें. वह बोले, “मेरे खिलाफ लाया गया नोटिस तो सब्जी काटने वाला चाकू भी नहीं था, उसमें तो जंग लगा हुआ था.”  उपराष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों की ओर से संवैधानिक संस्थानों को ईंट-दर-ईंट कमजोर करने के प्रयास किया जा रहा है. 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा को प्रतिष्ठा, उच्च आदर्श और संवैधानिकता से बनाए रखना बेहद आवश्यक है. लोकतंत्र की सफलता के लिए अभिव्यक्ति और संवाद अपरिहार्य हैं. वह बोले, “उपराष्ट्रपति के खिलाफ दिए गए नोटिस को देखिए. उसमें दिए गए छह लिंक को देखिए.

चंद्रशेखर आजाद के बयान का हवाला दिया

उपराष्ट्रपति ने कहा, "आप हैरान हो जाएंगे. चंद्रशेखर जी ने एक बार कहा था कि सब्जी काटने वाले चाकू से बाईपास सर्जरी कभी नहीं करें. यह नोटिस तो सब्जी काटने वाला चाकू भी नहीं था, वह तो जंग लगा हुआ था. इसमें जल्दबाजी की गई. जब मैंने इसे पढ़ा तो मैं स्तब्ध रह गया, लेकिन मुझे और अधिक आश्चर्य तब हुआ, जब मैंने ये पाया कि आपने इसे नहीं पढ़ा. अगर आप इसे पढ़ते तो कई दिनों तक सो नहीं पाते.”

‘पीयूष गोयल ने सदन में उठाया मुद्दा’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह बात महिला पत्रकार वेलफेयर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं. धनखड़ ने कहा, “मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह नोटिस क्यों दिया गया. किसी भी संवैधानिक पद को प्रतिष्ठा, उच्च आदर्शों और संवैधानिकता से पुष्ट किया जाना चाहिए. हम यहां हिसाब बराबर करने के लिए नहीं हैं." राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा, "जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी का मामला उठा तब सदन के नेता पीयूष गोयल ने यह मुद्दा उठाया, मैंने इसे तय किया. आप खुद इसे पढ़िए, अगर इसमें कुछ गलत है, तो मुझे मार्गदर्शन मिलने में खुशी होगी. उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन वे यह पचा नहीं पाए कि अध्यक्ष ने ऐसा फैसला कैसे किया?"

जगदीप धनखड़ ने दी कौन सी चेतावनी?

इसी दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, “अक्सर मैंने खुद देखा है कि यह प्रयास एक योजनाबद्ध तरीके से उन ताकतों द्वारा किए जाते हैं, जो इस देश के हितों के प्रति शत्रुतापूर्ण हैं. उनका उद्देश्य हमारे संवैधानिक संस्थानों को ईंट-दर-ईंट कमजोर करना, राष्ट्रपति पद को कलंकित करना है… और सोचिए, राष्ट्रपति कौन हैं? इस देश की पहली आदिवासी महिला जो राष्ट्रपति बनीं.”

संसदीय बहसों का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा, “क्या आपने पिछले 10, 20, 30 वर्षों में किसी महान बहस को देखा है? क्या संसद के पटल पर कोई बड़ी उपलब्धि देखी है?"

यह भी पढ़ें- 'तवायफ भी तुझसे अच्‍छी'... 'अरे अब तो सब हो चुका'! सीमा हैदर के गर्भवती होने पर भिड़े पति और पूर्व शौहर

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
India Seizes Oil Tankers: भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! अमेरिका ने क्या दी थी जानकारी?
भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! अमेरिका ने क्या दी थी जानकारी?
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल

वीडियोज

Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladesh में तारिक रहमान की ताजपोशी आज, पीएम पद की लेंगे शपथ |
Aligarh Breaking: जलाभिषेक के दौरान करणी सेना और पुलिस में झड़प,
Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में OM Birla-विक्रम मिस्री होंगे शामिल
Nalasopara Fire Breaking: पालघर जिले में भीषण आग, सब कुछ जलकर राख! | ABP News | Palghar
Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladeshमें आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, CM फडणवीस ने लगाई रोक
अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, CM फडणवीस ने लगाई रोक
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो सकती है हत्या? बेटों को सताया डर, पिता से हुई बात- बोले- 'वो अब्बा को...'
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो सकती है हत्या? बेटों को सताया डर, पिता से हुई बात- बोले- 'वो अब्बा को...'
T-20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में लगे लगातार 4,4,4,4,4..., इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में लगे लगातार 4,4,4,4,4..., इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सेटलमेंट के बाद भी झूठे आरोप....'
चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सेटलमेंट के बाद भी झूठे आरोप....'
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
Vietnam Birthdays: वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget