एक्सप्लोरर

गुटखा पान मसाला बनाने वाली कंपनी के कई ठिकानों पर IT का छापा, 7 करोड़ की ज्वैलरी और 13 लाख नकद बरामद

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि विभाग को पता चला है कि कंपनी ने ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में कथित रूप से एक कंपनी खोली है और वहां से 830 करोड़ रुपये से ज्यादा की राउंड ट्रिपिंग की गई है.

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने मुंबई में गुटखा पान मसाला बनाने वाली एक कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर 7 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण,13 लाख रुपए की नकदी के अलावा 16 लॉकर बरामद किए हैं. इन लॉकरो को खोला जाना बाकी है. आयकर विभाग का दावा है कि कंपनी ने लगभग पंद्रह सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी की है .साथ ही इस कंपनी पर बिना अनुमति के विदेशों में भी कंपनी खोले जाने और संपत्ति बनाए जाने के आरोप हैं.

आयकर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि विभाग को पता चला है कि कंपनी ने ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में कथित रूप से एक कंपनी खोली है और वहां से 830 करोड़ रुपये से ज्यादा की राउंड ट्रिपिंग की गई है. यह भी आरोप है कि छापेमारी के दौरान एक ऐसे व्यक्ति का भी पता चला जो इस कंपनी का कर्मचारी है और जिसे विदेश में बनी कंपनी का डायरेक्टर दिखाया गया था .उक्त कर्मचारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे इस बाबत बिल्कुल नहीं पता था कि वह विदेश में बनी कंपनी का डायरेक्टर है. उसने जिन कागजों पर साइन किए थे वह अपने कंपनी के मालिकों के कहने पर किए थे.

आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान यह भी पता चला कि उक्त कंपनी द्वारा आयकर विभाग की छूट 80 सी के तहत भी 398 करोड़ रुपए का लाभ उठाया है .आरोप है कि उस कंपनी ने हिमाचल में दो कंपनियां बनाई थी और इन्हीं कंपनियों के जरिए फर्जी लेनदेन दिखाकर यह छूट प्राप्त की गई थी. इसके अलावा कंपनी पर 63 करोड़ रुपये की इसी तरह की एक और फर्जी धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है. आयकर विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक छापे के दौरान विभिन्न डिजिटल साक्ष्य और ईमेल बरामद किए गए, जो उक्त कंपनी की विदेशी संपत्तियों और अन्य कारगुजारियों का खुलासा करते हैं. आयकर विभाग का दावा है कि इस छापेमारी के दौरान अब तक उक्त कंपनी द्वारा लगभग 15 सौ करोड़ रुपये की हेराफेरी का पता चला है साथ ही करोड़ों रुपये के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी बरामद की गई है. आयकर विभाग का कहना है कि कंपनी के 16 लॉकरो का भी पता चला है जिन्हें खोले जाने का काम अभी बाकी है. मामले की जांच जारी है.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बहन को राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज FIR रद्द करने से HC का इनकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget