एक्सप्लोरर

इसरो के POEM-3 की म‍िली बड़ी सफलता, ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म पर क‍िए सभी परीक्षण सफल, जानें क्‍या है अगला म‍िशन

ISRO PSLV-C58 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को पीएसएलवी-सी58 मिशन की लॉन्‍च‍िंग के बाद से अब बड़ी सफलता हास‍िल हुई है.

ISRO PSLV-C58 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से हाल ही में पीएसएलवी-सी58 (PSLV-C58) मिशन लॉन्‍च क‍िया गया था. इस म‍िशन में ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म पर क‍िए गए सभी परीक्षण रहे. ज‍िसके बाद इसरो को एक और बड़ी उपलब्धि म‍िली है.

इसरो की ओर से शनिवार (27 जनवरी) को सोशल मीड‍िया मंच 'एक्‍स' पर पोस्‍ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई. अंतर‍िक्ष एजेंसी ने कहा, "इसरो के इनोवेट‍िव स्‍पेस प्‍लेटफॉर्म POEM-3 को सभी पेलोड लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में कामयाबी म‍िल गई है. अब अगले 75 द‍िनों के अंदर पृथ्वी के वायुमंडल में पुन: प्रवेश करने की तैयारी की जा रही है. जोक‍ि पूरी तरह से न‍ियंत्रि‍त रहेगी. इस म‍िशन को लेकर यह भी सुन‍िश्‍च‍ित क‍िया गया है क‍ि वो अपने पीछे कि‍सी तरह का अंतर‍िक्ष मलबा (Space debris) नहीं छोड़ेगा."  

एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट कक्षा में सटीक रूप से स्थापित

हिंदुस्तान टाइम्स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पीएसएलवी-सी58 रॉकेट की सहायता से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को 6 डिग्री के झुकाव के साथ 650 किलोमीटर की इच्छित कक्षा में सटीक रूप से स्थापित करने के बाद इसरो ने लॉन्च वाहन के चौथे चरण के खर्च को भी कम कर दिया है. इसका इस्‍तेमाल ऑनबोर्ड परीक्षणों के ल‍िए एक प्‍लेटफॉर्म के तौर पर क‍िया गया था. 

भव‍िष्य के मिशनों पर तेजी से काम करने की योजना 

अंतरिक्ष एजेंसी ने सभी पेलोड लक्ष्‍यों के सफलतापूर्वक समाप्‍त होने की पुष्टि भी की है. इसमें यह भी साफ क‍िया गया क‍ि अब एजेंसी अपने सभी लक्ष्‍यों को हास‍िल करने के बाद पीओईएम-3 के साथ भव‍िष्य के मिशनों पर तेजी से काम करेगी. इनका डाटा तैयार करने के ल‍िए ज्‍यादा परीक्षणों की योजना बनाई गई है.

'मैग्नेटोमीटर बूम' आदित्य-एल1 उपग्रह पर सफलतापूर्वक तैनात 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबि‍क, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार (26 जनवरी) को यह भी बताया था क‍ि अंतरिक्ष में कम तीव्रता वाले अंतरग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र को मापने के लिए तैयार किये गये 'मैग्नेटोमीटर बूम' को आदित्य-एल1 उपग्रह पर सफलतापूर्वक तैनात कर दिया है. अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया था कि छह मीटर लंबे 'मैग्नेटोमीटर बूम' को 11 जनवरी को 'एल1' (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर 'हालो' कक्षा में तैनात किया गया था. यह 'आदित्य-एल1' के प्रक्षेपण के बाद से 132 दिन तक संग्रहीत स्थिति में था.  

यह भी पढ़ें: 'चलो छुटकारा तो मिला...' नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने की खबरों को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget