एक्सप्लोरर

ISRO: अंतरिक्ष में भारत कब बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन? इसरो चीफ एस सोमनाथ ने दिया ये जवाब

India's Space Station: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के प्रमुख के मुताबिक भारत गगनयान मिशन की सफलता के बाद अपना खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करेगा जो अंतरिक्ष में सूक्ष्म प्रयोग करेगा.

ISRO On India's Space Station: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शुक्रवार (6 अक्टूबर 2023) को बताया है कि भारत की अपनी खुद की एजेंसी कब तक होगी. चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी सीजीटीएन को दिए गए इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भारत के पास आने वाले 20 से 25 सालों में खुद की स्पेस एजेंसी होगी. 

इसरो चीफ ने बताया कि भारत का गगनयान कार्यक्रम अंतरिक्ष में  मानव अंतरिक्ष उड़ान की ओर बढ़ रहा है और अगर ऐसा होता है तो उसके बाद भारत अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन का निर्माण कर सकेगा. इसरो चीफ ने कहा गगनयान मिशन को 2021 में ही लॉन्च करने का लक्ष्य था लेकिन कोविड महामारी की वजह से ऐसा करना मुमकिन नहीं हो सका.

कैसा होगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन?
इसरो चीफ ने कहा कि गगनयान के बाद  इसरो का अगला कदम अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाना ही होगा. इसके बाद भारत का अगला लक्ष्य चंद्रमा पर मानव युक्त मिशन भेजना है. इसरो प्रमुख ने कहा हमारे पास बहुत ही स्पष्ट योजना है जिसके मुताबिक भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा और वह स्वतंत्र रूप से काम करेगा. हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से आकार में छोटा होगा.

क्या है अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की विशेषताएं
इसरो प्रमुख ने कहा कि उनसे पहले इसरो प्रमुख के सिवन का सपना था कि अंतरिक्ष में हमारा स्पेस स्टेशन सूक्ष्म प्रयोग करेगा. भारत के अंतरिक्ष स्टेशन का उपयोग पर्यटन के लिए वहां पर इंसानों को भेजना नहीं है. मालूम हो कि इस समय धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पांच देशों के संयुक्त उपक्रम से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन काम कर रहा है.

यह स्पेस स्टेशन महज 90 मिनट में धरती का 1 चक्कर पूरा कर लेता है. यूएस के प्रतिनिधित्व में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन 1998 में लॉन्च किया गया था. रूस भी इस स्पेस स्टेशन का बराबर का भागीदार था.

ये भी पढ़ें: India-Maldives: मालदीव संग कैसे बिगड़ी बात, भारत का 'दोस्त' आखिर क्यों करने लगा उसके साथ 'विश्वासघात'? जानिए रिश्तों में कड़वाहट की वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget