एक्सप्लोरर

भारत-चीन के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सभी मुद्दों का हो समाधान, इजराइल ने मतभेद दूर करने की दी सलाह

भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध को इजराइल ने खत्म करने की उम्मीद जताई है.उसने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से सभी मुद्दों के समाधान को खोजा जाना चाहिए.

यरूशलम: इजराइल ने चीन और भारत के बीच जारी विवाद को खत्म करने की सलाह दी है. उसे उम्मीद है कि भारत और चीन 'शांतिपूर्ण ढंग' से अपने मतभेद दूर कर लेंगे. बुधवार को इजराइल के विदेश मंत्रालय में एशिया-प्रशांत मामलों के उप महानिदेशक गिलाड कोहेन ने कहा, "हम शांतिपूर्ण ढंग से सभी मुद्दों के समाधान की उम्मीद करते हैं. यही हमारी इच्छा है."

इजराइल ने मतभेद दूर करने की जताई उम्मीद

गिलाड कोहेन ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे. उनसे भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को लेकर सवाल पूछा गया था. उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं. और इजराइल की इच्छा उनके साथ व्यापारिक संबंध बहाल रखने की है. उन्होंने कहा, "हम एशिया में सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश करते हैं और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आपको मालूम है कि हमारे भारत के साथ संबंध अच्छे हैं और उसी तरह चीन के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं."

'चीन-भारत शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दों को सुलझाएं'

भारत और चीन के बीच जून के महीने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा देखा गया. सरकार ने चीन के कई एप्लीकेशन को भारत में बंद कर दिया. फिलहाल दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है. वास्तविक निंयत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेना जमी हुई हैं. सीमा पर चीन और भारत एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं. सोमवार को एक बार फिर ऐसी ही घटना हुई. भारत ने मंगलवार को चीनी सैनिकों की तरफ से आक्रामक कार्रवाई का आरोप लगाया. उसने कहा कि चीन के सैनिकों ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में उसकी सीमा के करीब आने की कोशिश की और हवा में गोलियां भी चलाईं.

रेलेवे: कोरोना प्रभाव से यात्री रेवेन्यू पूरी तरह से ठीक होने में लग सकता है 9 महीने से अधिक का समय: रिपोर्ट

India-China standoff: भारतीय, चीनी सेना के कमांडरों ने की मुलाकात, तनाव घटाने की कोशिश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget