एक्सप्लोरर

India-China standoff: भारतीय, चीनी सेना के कमांडरों ने की मुलाकात, तनाव घटाने की कोशिश जारी

लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. भारत और चीन के बीच सैन्य विवाद में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. चीनी सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना की ओर से मुस्तैदी बढ़ा दी गई है.

नई दिल्ली: भारत और चीन की थल सेनाओं के कमांडरों ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में मुलाकात की. उन्होंने, सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ने से रोकने के तरीके तलाशने को लेकर ‘हॉटलाइन’ पर संदेशों का आदान-प्रदान भी किया. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी. मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से इतर भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली एक अहम बैठक की पूर्व संध्या पर यह पहल की गई.

सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति ‘‘तनावपूर्ण’’ बनी हुई है और चीनी ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ’ (पीएलए) के 30-40 सैनिक पूर्वी लद्दाख में रेजांग-ला रीजलाइन में एक भारतीय चौकी के नजदीक एक स्थान पर जमे हुए हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ बैठक में शामिल होने के लिये मास्को में हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बृहस्पतिवार को बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है.वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से आमना-सामना होने के बाद पूर्वी लद्दाख में तनाव काफी ज्यादा तनाव बढ़ जाने की पृष्ठभूमि में यह वार्ता होगी.

दोपहर के भोज के दौरान बैठक भी तक सकते हैं दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता के अलावा, दोनों नेताओं के रूस-भारत-चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की दोपहर के भोज के दौरान बैठक करने की भी उम्मीद है. रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्री मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से अलग दोपहर भोज के दौरान एक बैठक करेंगे. बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

जयशंकर और वांग के बीच द्विपक्षीय वार्ता में पूर्वी लद्दाख में तनाव घटाने के लिये कोई महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने पर मुख्य रूप से ध्यान दिये जाने की उम्मीद है.

45 साल के अंतराल के बाद एलएसी पर गोलियों चलने का पहला मामला उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही दोनों देशों ने एक दूसरे पर टकराव की ताजा घटना में हवा में गोलियां चलाने का आरोप लगाया था. यह 45 साल के अंतराल के बाद एलएसी पर गोलियों चलने का पहला मामला है.जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष और एससीओ के मेजबान सर्गेई लावरोव के साथ एक बैठक की, जिसके बाद विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी बातचीत शानदार रही और उन्होंने द्विपक्षीय रणनीति संबंधों पर चर्चा की तथा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

भारतीय थल सेना ने क्या कहा? भारतीय थल सेना ने मंगलवार को कहा था कि चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास सात सितंबर की शाम भारतीय मोर्चे के नजदीक आने की कोशिश की और हवा में गोलियां चलाईं. थल सेना ने एक बयान में यह कहा. इससे पहले सोमवार देर रात पीएलए ने आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने एलएसी पार की और पैंगोंग झील के पास चेतावनी देने वाली गोलियां चलाई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके चीनी समकक्ष जनरल वेई फेंगही के बीच एससीओ बैठक से अलग मास्को में पिछले शुक्रवार को बैठक हुई थी, लेकिन संभवत: उसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि एक ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत भारत और चीन की सेनाओं के बीच एलएसी से लगे एक अग्रिम स्थान पर हुई है, जिसका लक्ष्य तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकना और सीमा के प्रबंधन को लेकर निर्धारित प्रोटोकॉल को लागू करने पर ध्यान देने के लिये तरीके तलाशना था. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने हॉटलाइन पर भी संदेशों का आदान-प्रदान किया और यहां तक कि दोनों सेनाओं के कमांडिंग अधिकारी एक दूसरे के संपर्क में थे.

1996 और 2005 में हुआ था गोली ना चलाने का समझौता सूत्रों ने कहा कि हालांकि, क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, सोमवार की घटना के बाद दोनों पक्ष आक्रामक रुख अपनाये हुए हैं.इस ताजा घटना को 1975 में हुई गोलीबारी की घटना जैसा गंभीर माना जा रहा है. 1996 और 2005 में हुए समझौते के प्रावधानों के मुताबिक दोनों पक्ष किसी टकराव के दौरान बंदूकों का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी लद्दाख में मुखपारी क्षेत्र स्थित एक भारतीय चौकी की ओर सोमवार शाम आक्रामक तरीके से बढ़ने का प्रयास करने वाले चीनी सैनिकों ने छड़, भाले, रॉड आदि हथियार ले रखे थे.

उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के शहीद होने के बाद से एलएसी पर तनाव काफी बढ़ गया.

भारतीय वायुसेना में आज शामिल होंगे राफेल विमान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री रहेंगी मौजूद

SCO बैठक से अलग एस जयशंकर ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री से की मुलाकात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget