एक्सप्लोरर

रेलेवे: कोरोना प्रभाव से यात्री रेवेन्यू पूरी तरह से ठीक होने में लग सकता है 9 महीने से अधिक का समय: रिपोर्ट

अध्ययन में यह भी कहा गया कि महामारी के कारण कुछ नयी परियोजनाएं बजट संबंधी बाधाओं के कारण देर से शुरू हो सकती हैं.

नई दिल्ली: रेलवे को माल ढुलाई से प्राप्त होने वाला राजस्व अगले चार से पांच महीने में कोविड-19 महामारी के असर से उबर सकता है. हालांकि यात्री भाड़ा से होने वाली आय को संकट से उबरने में नौ महीने से अधिक समय लग सकता है. एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है.

प्रबंधन परामर्श कंपनी प्रैक्सिस ग्लोबल अलायंस और विनिर्माण उत्पादों व सेवाओं के लिये ‘बी 2 बी’ मार्केटप्लेस जेटवेर्क ने परिवहन क्षेत्र पर कोविड-19 के प्रभाव को लेकर एक अध्ययन किया, जिसमें ये अनुमान सामने आये. अध्ययन के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 के बीच रेलवे की आय की वार्षिक वृद्धि दर 10-12 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

अध्ययन में यह भी कहा गया कि महामारी के कारण कुछ नयी परियोजनाएं बजट संबंधी बाधाओं के कारण विलंबित हो सकती हैं और मौजूदा परियोजनाओं को भी मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण कुछ समय के लिए विलंबित किया जायेगा.

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘माल ढुलाई राजस्व 4-5 महीनों के भीतर ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन यात्री राजस्व पूरी तरह से ठीक होने में 9 महीने से अधिक समय ले सकता है. कोविड ​​-19 अल्प समय के लिए कच्चे माल, उपकरण, श्रम उपलब्धता और कार्यशील पूंजी को प्रभावित करेगा.’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि आपूर्ति श्रृंखला लिंकेज और साइटों पर कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति मार्च 2021 तक स्थितियों के संभावित रूप से सामान्य होने पर दुरुस्त होने की उम्मीद है.

यह रिपोर्ट, पूंजीगत व्यय के प्रभाव की भी जानकारी देता है जिससे स्टेशन के आधुनिकीकरण के काम में देरी होगी और नए रोलिंग स्टॉक की खरीद में भी देर हो सकती है. इसने परियोजना की देरी के कारण लागत वृद्धि की चिंताओं को भी उठाया गया है जो मार्जिन को प्रभावित करेगा.

रेलवे ने कहा कि इस बीच पिछले सितंबर की तुलना में इस बार कमाई 129.68 करोड़ रुपये अधिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget