एक्सप्लोरर

Operation Ajay: इजरायल से 230 भारतीयों को लेकर आज रात रवाना होगी पहली फ्लाइट, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

Israel-Hamas War: इजरायल पर हमास के किए हमले के बाद से शुरू हुई जंग के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारी सलाह है कि भारतीय लोग स्थानीय गाइडलाइन का पालन करें.

Operation Ajay: इजरायल पर हमास के किए हमले के बाद से हुई जंग छठे दिन गुरुवार (12 अक्टूबर) को भी जारी है. इस बीच विदेश मंत्रालय ने बताया कि इजरायल से आने वाले इच्छुक भारतीयों की देश वापसी के लिए पहली फ्लाइट ऑपरेशन अजय के तहत आज रवाना होगी. ये कल सुबह यानी शुक्रवार (13 अक्टूबर) को 230 भारतीयों को लेकर लौटेगा. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ''विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन अजय की घोषणा बुधवार (11 अक्टूबर) को थी. पहली चार्टर फ्लाइट तेल अवीव आज पहुंचेगी. ये भारत कल सुबह वापस लौटगा. हम रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ऑफ इंडिया और  तेल अवीव  में स्थित दूतावास के संपर्क में हैं.'' 

बागची ने आगे ने कहा, ''हमारा फोकर है कि इजरायल से जो भी भारतीय आने चाहते हैं हम उनकी देश वापसी करें. हमारी सलाह है कि भारतीय लोग स्थानीय गाइडलाइन का पालन करें.'' उन्होंने बताया कि इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय हैं. 

फलस्तीन को लेकर क्या कहा?
बागची ने कहा कि हम इन हमलों को आतंकवादी हमलों के तौर पर देखते हैं. भारत ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व वाले एक संप्रभु फलस्तीन देश की स्थापना के लिए इजरायल के साथ सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की हमेशा वकालत की है. 

गाजा में कितने भारतीय मौजूद?
बागची ने बताया कि करीब 12 भारतीय नागरिक वेस्ट बैंक में हैं. इसके अलावा गाजा में तीन-चार नागरिक हैं. ये काफी कम लोग हैं. इनमें से किसी भी ने भी यहां से निकालने का अनुरोध नहीं किया है. हमें अनुरोध इजरायल से मिले हैं. 

उन्होंने बताया कि एक भारतीय घायल हैं. हम उनके संपर्क में हैं. वो अस्पताल में और उनकी स्थिति ठीक है.  राहत की बात है कि किसी भी भारतीय की जान नहीं गई है. 

कितने लोगों की गई जान
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 1 हजार 350 से ज्यादा लोगों की जान गई है. वहीं इजरायल में 1 हजार 300 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल के ऊर्जा मंत्री  इजरायल काट्ज ने कहा कि जब तक बंधकों को नहीं छोड़ा जाता तब तक गाजा में बिजली नहीं आएगी. इसके अलावा इन्हें पानी और ईंधन नहीं मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- 'मुझे कभी भी गोली मार देंगे आंतकी', मरने से पहले इजरायली महिला ने परिवार को भेजा था आखिरी मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget