एक्सप्लोरर

जानें- यूपी की पर्यटन सूची से ताज महल के बाहर होने का वायरल सच?

सवाल ये है कि क्या वाकई ताजमहल को यूपी पर्यटन की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है? और अगर हटाया गया है तो क्यों?

नई दिल्ली: दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को लेकर चौंकाने वाला दावा हो रहा है. दावा है कि योगी सरकार ने ताजमहल को उत्तर प्रदेश पयर्टन सूची से बाहर निकाल दिया है. लोग ये बात जानकर हैरान हो रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यूपी की पर्यटन सूची से ताजमहल के बाहर होने का सच क्या है? क्या योगी सरकार ने ताजमहल को उत्तर प्रदेश की पर्यटन सूची से बाहर निकाल दिया है? क्या अब प्यार की निशानी माना जाने वाला ताजमहल उत्तर प्रदेश में पर्यटन का केंद्र नहीं रहा? ये सवाल इसलिए क्योंकि सुबह कई अखबारों में ये खबर छपी कि ताजमहल यूपी की पर्यटन सूची से बाहर कर दिया गया है. ये खबर सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैल गई और लोग ताजमहल को पर्यटन सूची से हटाए जाने की चर्चा करने लगे. इस दावे पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए फेसबुक पर लिखा, ‘’प्यार की निशानी ताजमहल हुआ योगी की नफरत का शिकार.’’ लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई ताजमहल को यूपी पर्यटन की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है? और अगर हटाया गया है तो क्यों? जानें- यूपी की पर्यटन सूची से ताज महल के बाहर होने का वायरल सच? ये दावा हैरान करता है क्योंकि ताजमहल में हर साल 70 से 80 लाख पर्यटक आते हैं. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक, मौजूदा साल में जनवरी से अगस्त महीने के बीच लगभग 42 लाख पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे थे, इनमे से लगभग 5 लाख पर्यटकों की संख्या विदेशी थी. ताजमहल में आने वाले पर्यटकों से यूपी सरकार को होने वाली कमाई का आंकड़ा 2015-16 में ताजमहल से यूपी सरकार को 23.38 करोड़ की कमाई हुई. 2016-17 में ताजमहल से 8.31 करोड़ रुपया यूपी सरकार के खाते में पहुंचा. बता दें कि कमाई का ये आंकड़ा जून 2016 तक का है. सिर्फ टिकट की बिक्री से 25 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी. तो भला सरकार ताजमहल को पर्यटन सूची से बाहर करने की गलती क्यों करेगी? क्या है पूरा सच? उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में पर्यटन स्थल के रुप में ताजमहल का नाम शामिल है, लेकिन इससे इस बात की पुष्टी नहीं हो सकती थी कि ताजमहल अब भी पर्यटन स्थलों में शामिल है, क्योंकि हो सकता है इतनी जल्दी वेबसाइट से ताजमहल का नाम ना हटाया गया हो. जानें- यूपी की पर्यटन सूची से ताज महल के बाहर होने का वायरल सच? ताजमहल को पर्यटन सूची से बाहर नहीं किया गया है इस बात की पुष्टि खुद उत्तर प्रदेश की पर्यटन में मंत्री रीता बहुगुणा ने भी कर दी है. इसलिए हमारी पड़ताल में यूपी की पर्यटन सूची से ताजमहल के आउट होने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget