एक्सप्लोरर

Amir abdollahian India Visit: एक वीडियो... और ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियान ने रद्द कर दिया भारत का दौरा

Iran Foreign Minister India Visit: ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुलाहियान रायसीना डायलॉग के लिए भारत का दौरा करने वाले थे. इसको लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है.

Iran Foreign Minister Cancel India Visit:  ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियान ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है. इस तरह के कायास लगाए जा रहे हैं. वह भू-राजनीति पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आने वाले थे. जाहिर तौर पर वह कार्यक्रम के प्रचार से जुड़े एक वीडियो से अप्रसन्न हैं, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की तस्वीर के साथ विरोध कर रही ईरानी महिलाओं की एक छोटी सी क्लिप है.

इस मामले पर विदेश मंत्रालय या यहां स्थित ईरानी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. अब्दुल्लाहियान को 3 और 4 मार्च को आयोजित ‘‘रायसीना डायलॉग’’ में शामिल होना था. सूत्रों के अनुसार वह यात्रा पर नहीं आ रहे हैं क्योंकि ईरानी पक्ष को लगता है कि इस वीडियो क्लिप में उनके देश को गलत तरीके से दिखाया गया है.

क्या है मामला?

‘‘रायसीना डायलॉग’ को भू-राजनीति और भू-आर्थिकी पर भारत का अहम सम्मेलन माना जाता है. इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) कर रहा है. जिस वीडियो के बारे में चर्चा हो रही है वो वीडियो एक मिनट और 50 सेकंड का है जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक तेवर और ईरान में महिलाओं के विरोध सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों को शामिल किया गया है. ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.  

रायसीना डायलॉग को लेकर एक प्रमोशन वीडियो करीब एक महीने पहले जारी किया गया था. जिसमें साल 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी. इस वीडियो के कुछ हिस्से को लेकर ईरानी सरकार ने आपत्ति जताई और वीडियो को लेकर ईरानी दूतावास भी नाराज हो गया. हालांकि, सरकार की ओर से ईरान के विरोध-प्रदर्शन पर कभी भी कोई टिप्पणी नहीं की और पिछले नवंबर में भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के ईरान में राज्य के अधिकारियों द्वारा देश में प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े एक प्रस्ताव से खुद को अलग कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Iran President Ebrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति का चीन का दौरा, जानें क्या मकसद लेकर शी जिनपिंग ने दिया निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget