एक्सप्लोरर

ईरान के रक्षा मंत्री का भारत दौरा, एयरो-इंडिया शो के दौरान होने वाले हिंद महासागर के डिफेंस मिनिस्टर्स के सम्मेलन में होंगे शामिल

मंगलवार को एयरोइंडिया शो की कर्टन-रेज़र प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव, संजय जाजू ने ईरान के रक्षा मंत्री की बेंगलुरू में उपस्थिति की तस्दीक की.

नई दिल्ली: गुरूवार को ईरान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर आ रहे हैं. मौका होगा बेंगुलरू में एयरो-इंडिया शो में हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का, जिसमें ईरान के रक्षा मंत्री, ब्रिगेडियर आमिर हातमी शिरकत करेंगे. ईरान के रक्षा मंत्री ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब इजरायली एंबेसी के बाहर हुए बम-धमाके की जांच नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी यानि एनआईए को सौंप दी गई है.

मंगलवार को एयरोइंडिया शो की कर्टन-रेज़र प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव, संजय जाजू ने ईरान के रक्षा मंत्री की बेंगलुरू में उपस्थिति की तस्दीक की. ईरान के रक्षा मंत्री के बाबत सवाल एबीपी न्यूज ने ही रक्षा मंत्री से पूछा था, जिसका जवाब संयुक्त सचिव ने दिया.

दरअसल, 4 फरवरी को एयरो-इंडिया के दौरान ही भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया है. क्योंकि, ईरान भी आईओआर (इंडियन ओसियन रिजन) का हिस्सा है इसलिए ईरान के रक्षा मंत्री खुद इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए भारत आ रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से लौटते हुए ईरान में रूके थे और आमिर हातमी से मुलाकात की थी. उस दौरान दोनों देशों ने अफगानिस्तान सहित पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित करने पर जोर दिया था.

ईरान के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा पर इसलिए सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि 29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए बम-धमाके के तार ईरान से जुड़ते दिख रहे हैं. इ‌सका कारण है, धमाके वाले स्पॉट से एक पत्र मिलना, जो इजरायली एंबेसडेर के लिए था और जिसमें ईरान के कमांडर सुलेमानी और एक परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का इजरायल से बदला लेने की बात कही गई है. दुनियाभर में ईरान और इजरायल की दुश्मनी जगजाहिर है. वर्ष 2012 में राजधानी दिल्ली में इजरायली राजनयिक की कार पर हुए हमले के तार भी ईरान से जुड़े पाए गए थे.

लेकिन गौरतलब है कि ईरान और इजरायल, दोनों ही भारत के मित्र-देश है. इसीलिए, अतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है.

शुरूआती जांच में दिल्ली पुलिस ने इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके में किसी शरारती तत्व पर शक जताया था. दरअसल, जानकार मानते हैं कि ऐसे समय में जब ईरान के रक्षा मंत्री भारत आ रहे हैं तो क्या ईरान भारत की धरती पर कोई आतंकी हमले जैसी कार्रवाई कर सकता है, थोड़ा अटपटा लगता है.

बहरहाल, क्या वाकई में इस बम धमाके में ईरान का हाथ है या किसी तीसरे देश का या फिर किसी शरारती तत्व का, इस सबकी जांच अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी, एनआईए के पास है. जांच के बाद ही सही नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आईओआर में कुल 28 देश हैं, और सभी देशों को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. इस सम्मेलन में कुल 19 देशों के रक्षा मंत्री और उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे तो 09 देश वर्चुअली हिस्सा लेंगे.

इस बीच कर्टन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब मित्र-देशों के लिए हथियारों का नेट-एक्सपोर्टर बनना चाहता है. एयरो-इंडिया के दौरान भारत अपने हथियार, मिसाइल, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर्स की प्रदर्शनी कर उन्हें दुनिया को दिखाना चाहता है.

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, कहा- राकेश टिकैत की आंखों में आंसू देख नहीं रह सका 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget