एक्सप्लोरर

श्रीकृष्ण की भक्ति में रमा आईपीएस अधिकारी का मन, मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी सेवा को अपने गौरव और जुनून के तौर पर लिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने 23 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए विस्तार से कारण बताया

चंडीगढ़ः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी भारती अरोड़ा ने निजी कारणों का हवाला देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया है और कहा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में खुद को समर्पित करना चाहती हैं. अरोड़ा वर्तमान में हरियाणा के अंबाला रेंज की पुलिस महानिरीक्षक हैं.

पुलिस महानिदेशक के माध्यम से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अरोड़ा कहा, ‘‘मैं 50 साल की आयु पूरी होने पर अखिल भारतीय सेवा नियमावली (डीसीआरबी), 1958 के तहत एक अगस्त, 2021 से प्रभावी सेवानिवृत्ति चाहती हूं और इसके लिए मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं जीवन के अंतिम लक्ष्य को पाना चाहती हूं. मैं गुरु नानक देव, चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, सूफी संतों जैसे पवित्र संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहती हूं और अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमपूर्ण भक्ति सेवा में समर्पित करना चाहती हूं.’’

बतौर आईपीएस अधिकारी अरोड़ा ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (रेलवे) के रूप में 2007 के समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले की जांच में भूमिका निभाई थी. अप्रैल 2021 में पुलिस प्रशासन में फेरबदल के तहत उनका तबादला करनाल से अंबाला रेंज कर दिया गया.

अपने पत्र में अरोड़ा ने लिखा, ‘‘मेरी सेवा मेरा गौरव और जुनून रहा है. मुझे सेवा करने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं इस सेवा (भारतीय पुलिस सेवा) की बहुत आभारी हूं. मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए हरियाणा राज्य का आभार. आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरे अनुरोध पर विचार करें और मुझे एक अगस्त से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेने की अनुमति प्रदान करें.’’

CDSCO एक्सपर्ट पैनल ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिश्रित खुराक पर स्टडी के लिए की मंजूरी की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget