एक्सप्लोरर

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिश्रित खुराक पर होगी स्टडी, CDSCO एक्सपर्ट पैनल ने मांगी मंजूरी

सीडीएससीओ एक्सपर्ट कमेटी ने कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिश्रित खुराक पर स्टडी के लिए मंजूरी की सिफारिश की है.

सीडीएससीओ विशेषज्ञ समिति ने कोविड-19 टीकों, कोवैक्सीन और कोविशील्ड की मिश्रित खुराकों पर अध्ययन के लिए मंजूरी की सिफारिश की है. कोविशील्ड और कोवैक्सिन की विनिमयशीलता अध्ययन प्रोटोकॉल के आवेदन को सीएमसी वेल्लोर द्वारा प्रस्तावित किया गया है. 

इससे पहले भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को दो से 17 साल के बच्चों पर ‘कोवोवैक्स’ टीके के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए कुछ शर्तों के साथ अनुमति देने की मंगलवार को सिफारिश की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

परीक्षण में 10 जगहों पर 920 बच्चे शामिल होंगे जिनमें 12-17 और 2-11 आयु वर्ग के प्रत्येक वर्ग में 460 बच्चों को शामिल किया जाएगा. एक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड​​-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने मंगलवार को एसआईआई द्वारा दिए गए संशोधित अध्ययन प्रोटोकॉल आवेदन पर विचार किया और दो से 17 साल के बच्चों पर कोवोवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए फर्म को अनुमति देने की सिफारिश की.’’

 

पुणे की दवा कंपनी ने टीके की सुरक्षा और प्रतिरक्षण क्षमता का निर्धारण करने के लिए 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के भारतीय वयस्कों में चल रहे कोवोवैक्स चरण 2 और 3 नियंत्रित अध्ययन में बाल चिकित्सा दल को शामिल करने के लिए एक संशोधित प्रोटोकॉल प्रस्तुत किया था.

पिछले सप्ताह प्रस्तुत संशोधित आवेदन में, एसआईआई के निदेशक (सरकारी और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह और निदेशक डॉ. प्रसाद कुलकर्णी ने कहा था कि विश्व स्तर पर, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वयस्कों का टीकाकरण किया जा रहा है और इसके बाद लोगों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षित किया जाएगा और बच्चे अतिसंवेदनशील समूह में बने रहेंगे.

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘संवेदनशील बच्चों में मौत सहित गंभीर बीमारी की खबरें आई हैं. यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि देश में महामारी की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, जब तक बच्चों सहित सभी आयु समूहों को टीकाकरण के तहत कवर नहीं किया जाता है, सार्स-सीओवी-2 वायरस प्रचलन में बना रह सकता है, जिससे सभी को गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है.’’

एसआईआई ने कहा कि इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, कई कंपनियों ने बच्चों में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा और प्रतिरक्षात्मकता का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों से कहा कि बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण जल्द शुरू होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Corona Vaccine Booster Shot: क्या है कोरोना वैक्सीन का 'बूस्टर शॉट'? किन लोगों को है इसकी दरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
US Iran War: ‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय...’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय...’, ईरान-US तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम गीत, थलपति विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?
तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम, विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?
PM Modi Telangana: 'जैसे मनमोहन सिंह के समय गुजरात मॉडल बना, वैसे ही तेलंगाना...', मोदी के सामने ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी?
'जैसे मनमोहन के समय गुजरात मॉडल बना, वैसे ही...', मोदी के सामने ये क्या बोल गए रेवंत रेड्डी?

वीडियोज

“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए 15 साल के खिलाड़ी की पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी ने 'मदर्स डे' पर मां के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, हर किसी को पढ़नी चाहिए पोस्ट
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'मौका मिलते ही साथी की पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस को लेकर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
'मौका मिलते ही पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
Cucumber Farming: खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
खीरे की पूरी फसल को बर्बाद कर देती है ये बीमारी, पत्तियों पर दिख रहे हैं ये दाग तो तुरंत करें ये काम
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget