एक्सप्लोरर

यूपी: गुस्साए दारोगा ने अपनी गाड़ी से रौंदी थी सब्जियां, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक साप्ताहिक मंडी में गुस्साए दारोगा ने दबंगई दिखाते हुए अपनी गाड़ी से किसानों की सब्जियां रौंद थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया.

यूपी: प्रयागराज के घूरपुर थाने में तैनात एक दारोगा ने साप्ताहिक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होते देख किसानों की सब्जियों को थाने की गाड़ी से रौंद डाला. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि घूरपुर बाज़ार की अस्थाई सब्जी मंडी में भीड़ को देखकर गुस्साए दारोगा ने अपना आपा खो दिया और सड़क किनारे लगी सब्जियों की दुकानों पर गाड़ी चढ़ा दी. दारोगा की सनक देख वहां अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों और ग्राहकों ने इधर-उधर भाग कर खुद को बचाया. इस बीच किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया. एसएसपी ने सीओ को मौके पर भेजा, जिन्होंने किसानों से दारोगा के इस कार्य के लिए माफी मांगी और उनके नुकसान की भरपाई की.

किसानों को दिया गया मुआवज़ा- 

सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि किसानों को दी गई मुआवजे की रकम आरोपी दारोगा की सैलरी से काटी जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले के सामने आने के बाद उन्होंने किसानों को बुलाया और पूछताछ के बाद 12 किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की. उन्होंने आगे कहा कि बाकी किसानों के नुकसान की भरपाई भी शनिवार को की जाएगी. सीओ ने आगे बताया कि आरोपी दारोगा सुमित आनंद के साथ-साथ उनके साथ गए सिपाहियों के खिलाफ भी जांच चल रही है।

ओडिशाः बकरी चुराने के शक में 50 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget