एक्सप्लोरर

'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान

कांग्रेस सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने सार्वजनिक महाभियोग को लेकर कहा कि ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट रूप से संविधान के अक्षर और उसकी भावना दोनों का उल्लंघन किया है.

एसआईआर के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कई दिनों से अलग-अलग प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टियों के 1 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद और महासचिव जयराम रमेश का बयान आया है. 

जयराम रमेश ने बुधवार (28 अक्टूबर) को एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अन्य जगहों की अनुमति न मिलने के कारण 'इंडिया जनबंधन' शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक 'सार्वजनिक महाभियोग' (public impeachment) आयोजित करेगा.

ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना
ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने स्पष्ट रूप से संविधान के अक्षर और उसकी भावना दोनों का उल्लंघन किया है. उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमारे चुनावी लोकतंत्र की नींव को ही कमजोर कर दिया है. सीधे शब्दों में कहें तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोला है. 

जयराम रमेश ने आगे कहा कि वे उस खतरनाक जोड़ी (Diabolical Duo) के इशारे पर काम करने वाले एक मोहरे रहे हैं, जिनकी बारी अब आगे आने वाली है.  कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को लेटर लिखकर शुक्रवार को दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशेष कार्यक्रम के लिए बुलाया है. 

खरगे ने लेटर में क्या लिखा
बता दें कि यह कार्यक्रम खरगे के आधिकारिक आवास 10 राजाजी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे होगा. पत्र में खरगे ने साफ लिखा है कि यह CEC के सार्वजनिक महाभियोग के सिलसिले में बुलाई गई बैठक है और उन्होंने सभी नेताओं से आने की व्यवस्था बनाने की अपील की है. ये कार्यक्रम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वे सीईसी के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग जैसा कार्यक्रम करने जा रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया
कांग्रेस की योजना के मुताबिक 30 अक्टूबर को खरगे के आवास पर यह कार्यक्रम होगा. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को साफ कर दिया कि उसने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली की इजाजत वापस नहीं ली है. पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एनओसी दी गई थी. यह इजाजत जमीन के मालिकाना हक वाली संबंधित अथॉरिटी से पहले से अनुमति मिलने के बाद दी गई थी.

ये भी पढ़ें

Explained: सूखे की गिरफ्त में पश्चिम भारत, राजस्थान के 14 जिले चपेट में, यूरिया की खपत-ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget