एक्सप्लोरर

INS Vindhyagiri: भारतीय नौसेना को मिलेगा नया जंगी जहाज ‘विंध्यागिरी’, जानें क्या है ताकत और किन मायनों में है खास

INS Vindhyagiri: प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत इस जंगी जहाज को तैयार किया गया है, ये इस प्रोजेक्ट का छठा युद्धपोत है. इन सभी जंगी जहाजों को भारत में ही तैयार किया गया है.

INS Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (17 अगस्त) कोलकाता में युद्धपोत 'विंध्यागिरि' को लॉन्च करेंगी. विंध्यागिरी, भारत के प्रोजेक्ट 17ए का छठा जहाज है. जो नौसेना की ताकत को और ज्यादा बढ़ाने का काम करेगा. इन खास जंगी जहाजों को भारत में ही तैयार किया गया है. INS विंध्यागिरी अपनी क्लास का तीसरा वॉरशिप है, इसे कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने तैयार किया है. इस जहाज का नाम कर्नाटक की पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है.

नई टेक्नोलॉजी वाला विंध्यागिरि
ये युद्धपोत प्रोजेक्ट 17 क्लास फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के फॉलो-ऑन हैं, जिनमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार और सेंसर और प्लेटफॉर्म प्रबंधन सिस्टम हैं. करीब 31 सालों तक पुराने आईएनएस विंध्यागिरि ने भारतीय नौसेना को अपनी सेवा दी और इस दौरान तमाम चुनौती भरे अभियानों और विदेशी अभ्यासों को भी देखा. जिसके बाद अब नई टेक्नोलॉजी के साथ नया विंध्यागिरि नौसेना के बेड़े में शामिल हो रहा है. 

विंध्यागिरि की खास बातें 

  • INS विंध्यागिरी स्वदेशी प्रोजेक्ट 17-A फ्रिगेट का छठा युद्धपोत है 
  • समुद्र की लहरों पर 28 नॉट्स यानी करीब 52 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है 
  • ये अपने साथ 6 हजार 670 टन असलहा और दूसरे सामान लेकर जा सकता है 
  • INS विंध्यागिरी बराक-8 मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम है 
  • युद्धपोत से हिंदुस्तान की घातक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है 
  • INS विंध्यागिरी अत्याधुनिक रडार सिस्टम  और एंटी सब मरीन वेपन सिस्टम से लैस है
  • 150 मीटर लंबा और 37 मीटर ऊंचा ये जंगी जहाज समंदर में दुश्मनों के होश उड़ाने वाला का सबसे ताकतवर प्रहरी है.

प्रोजेक्ट 17ए के तहत तैयार हो रहे युद्धपोत
प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत मेसर्स एमडीएल कुल चार जहाज तैयार कर रहा है और मेसर्स जीआरएसई तीन और जहाज बना रहा है. इस प्रोजक्ट के पहले पांच जहाज 2019-2022 के बीच एमडीएल और जीआरएसई ने लॉन्च किए हैं. जिसके बाद छठे जंगी जहाज विंध्यागिरि की लॉन्चिंग की जा रही है. इसके तमाम उपकरणों और टेक्नोलॉजी के लिए 75 फीसदी ऑर्डर लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) समेत तमाम विदेशी फर्मों से लिए गए. जिससे रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की झलक नजर आती है.

चीन और पाकिस्तान के मोर्चे पर बढ़ी ताकत
हजारों करोड़ खर्च करने के बाद तैयार हुआ ये युद्ध-पोत देश की सीमा को और सुरक्षित रखने के लिए बना हुआ है, ये जंगी जहाज नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ाएगा. चीन और उसके सरपरस्त पाकिस्तान के नापाक मंसूबों के चलते ये जहाज समुद्र में नौसेना के लिए काफी अहम है. क्योंकि ये युद्ध में दुश्मन की हर चाल को मात देने में माहिर है. अचूक निशानेबाजी और तेज रफ्तार के लिहाज से ये दुश्मनों का खात्मा करने का दम रखता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget