एक्सप्लोरर

सुशांत मौत मामला: सीबीआई के लिए चुनौती भरी होगी शुरुआती जांच

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कल से सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी. मुंबई पुलिस की जांच में अब तक जुटाये सभी दस्तावेज और सबूतों के आधार पर सीबीआई अपनी शुरूआती जांच करेगी.

नई दिल्ली: सुशांत मौत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है और अब सुशांत की मौत के 66 दिन बीत जाने के बाद सीबीआई इस जांच को आगे बढ़ाएगी. लेकिन इस सबके बीच में सवाल यह भी है कि क्या सीबीआई के लिए इस जांच को आगे बढ़ाना इतना आसान रहेगा. यह सवाल इस वजह से यह खड़ा हो रहा है क्योंकि सीबीआई को इस मामले में जो अपनी जांच आगे बढ़ानी है वह उन सबूतों के आधार पर आगे बढ़ानी है. जिन सबूतों को मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने तक के लिए पर्याप्त नहीं माना था सीबीआई उन सबूतों को खंगालेगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस से उन सबूतों और दस्तावेजों को देने को कहा है जो सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े हुए हैं. लेकिन यहां यह समझना भी जरूरी है कि ये वहीं सबूत और दस्तावेज हैं जिनको देखने के बाद मुंबई पुलिस ने घटना के 2 महीने बाद तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी. जिसके बाद परिवार ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पटना में एफआइआर दर्ज करवाई थी.

मुंबई पुलिस के जुटाए गए सबूतों को आधार बनाकर जांच शुरू करेगी सीबीआई

सीबीआई को अपनी शुरुआती जांच मुंबई पुलिस के इकट्ठा किए गए सबूत और दस्तावेजों के आधार पर ही आगे बढ़ानी पड़ेगी. इन सबूतों में मौका व वारदात से उठाए गए सबूत और सुशांत की डायरी जैसे कई अहम दस्तावेज शामिल है. इसके अलावा सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उन लोगों की सूची शामिल है जो उस दौरान सुशांत के घर पर मौजूद थे. इतना ही नहीं सुशांत की कॉल रिकॉर्ड डिटेल भी मुंबई पुलिस सीबीआई को सौंपेगी.

सीबीआई नए सिरे से देखेगी मुंबई पुलिस के जुटाए गए सबूतों को

यानी कि इस हिसाब से सीबीआई की जांच शुरुआती तौर पर थोड़ी चुनौती पूर्ण भी कही जा सकती है. लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ ही सीबीआई इस मामले में नए सिरे से मुंबई पुलिस के जुटाये गए सबूतों, दस्तावेजों और गवाहों की पड़ताल करेगी. साथ ही कोशिश करेगी कि इस मामले में सबूतों की वो कड़ी जोड़ी जा सके जिन सबूतों को मुंबई पुलिस ने 2 महीने के दौरान एफआईआर दर्ज करने के लिए उपयुक्त तक नहीं माना था.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे से मिले मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर हुई मुलाकात

SC के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा- सीएम नीतीश कुमार का विशेष धन्यवाद

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget