एक्सप्लोरर

Indian Railway: ट्रेनों की बढ़ी मांग लेकिन पूरी सेवाएं नहीं होंगी बहाल, जानें वजह

भारतीय रेलवे अभी सेवाओं की पूर्ण बहाली नहीं करेगा. इसकी पुष्टि भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने की है, वहीं उन्होंने वर्तमान में ट्रेनों की मांग बढ़ने की जानकारी भी दी है.

देश में कोरोना वायरस की दूसरी आक्रामक लहर के बाद भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेन और ट्रेन में मिलने वाली सेवाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब कोविड के मामलों में कमी आने के चलते ट्रेनों की मांग बढ़ रही है. इसी के चलते भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सुनीत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भले ही कोविड केस कम हो गए हो लेकिन अभी सेवाओं की पूर्ण बहाली नहीं की जाएगी, उसके लिए यात्रियों को इंतजार करना होगा, क्योंकि कोविड प्रतिबंध अभी भी लागू है.

इस दौरान सुनीत ने बताया कि इस महीने लगभग 13 लाख लोग हर दिन ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं.  जो पिछले महीने की तुलना में 5 लाख ज्यादा है. वहीं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अभी कोविड प्रतिबंध लागू हैं. इसलिए सेवाओं की पूर्ण बहाली के लिए इंतजार करना होगा. फिलहाल भारतीय रेलवे मांग के अनुसार ट्रेन की सेवाएं देता रहेगा, लेकिन कोविड की स्थिति के चलते टाइमलाइन नहीं दी जाएगी. वहीं

तीन महीनों में चली 500 अतिरिक्त ट्रेन

रेलवे बोर्ड के सीईओ ने बताया कि अप्रैल, मई, जून 2021 के दौरान 500 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं.  ये ट्रेनें गोरखपुर, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वाराणसी, गुवाहाटी, मंडुआडीह, बरौनी, प्रयागराज जैसे यात्रियों के लिए हैं.

रेलवे पटरियों पर हुई मौतें 

जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच में रेलवे पटरियों पर लगभग 8,733 लोगों की मौत हुई थी, जिस पर सीईओ ने कहा कि इन्हें अतिचार मौतों के रूप में गिना जाएगा न कि इन्हें रेलवे दुर्घटना माना जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में रेलवे ने 448 फीट ओवरब्रिज का निर्माण किया है, जिससे रेल नेटवर्क में ऐसे पुलों की कुल संख्या 4,087 हो गई है.

इसे भी पढ़ेंः

Lockdown: तेलंगाना सरकार ने 19 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, प्रतिबंधों में दी ढील

Vaccine Booster Dose: क्या वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी बूस्टर खुराक की जरूरत पड़ सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget