एक्सप्लोरर

IOA President Regine: नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

IOA President Regine: बत्रा ने कहा, मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मैं इस भूमिका को किसी ऐसे व्यक्ति पर छोड़ दूं जो नए दिमाग और नए विचारों के साथ भारतीय खेलों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाए.

IOA President Regine: भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा (IOA Chief Narinder Batra) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बत्रा काफी लंबे समय से भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे. बुधवार को नरिंदर बत्रा ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, ऐसे समय में जब हॉकी एक जरूरी विकास के दौर से गुजर रही है. उन्होंने कहा अब मैं एक और कार्यकाल इस पद के लिए नहीं चाहूंगा. एफआईएच हॉकी नेशंस कप और प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली गतिविधियों की शुरुआत के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष कीमेरी भूमिका को इन सभी गतिविधियों के लिए और समय चाहिए. इसलिए मैंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष के रूप में आगे के कार्यकाल के लिए नहीं बढ़ाने का फैसला किया है.

बत्रा ने आगे बताया कि वो चाहते हैं कि उनके उत्तराधिकारी और आगे बढ़ें और भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार दिलाएं. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मैं इस भूमिका को किसी ऐसे व्यक्ति पर छोड़ दूं जो नए दिमाग और नए विचारों के साथ भारतीय खेलों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाए और साथ ही भारत में 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए. उन्होंने आगे कहा, मुझे अपने आईओए के अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान मेरा एक ही लक्ष्य रहा, वो भारतीय खेल की भलाई और उसकी बेहतरी. उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पिछले 4 सालों से मेरा जमकर समर्थन किया है और मैं अपने उत्तराधिकारी और पूरे भारत के खेल परिवार को भविष्य में हर सफलता की कामना करता हूं.

 

हॉकी इंडिया फंड से 35 लाख के गबन का आरोप
पिछले महीने बत्रा के ऊपर हॉकी इंडिया फंड (Hockey India Fund) से संबंधित 35 लाख रुपए के निजी उपयोग का आरोप लगाया गया था जिसमें बत्रा के खिलाफ सीबीआई (CBI) जांच शुरू कर दी गई थी. सीबीआई को बत्रा के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसमें उन्होंने हॉकी इंडिया के 35 लाख रुपयों को अपने निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करने की बात कही गई थी. सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. अभी हाल के दिनों में नरिंदर बत्रा और हॉकी इंडिया के बीच मतभेद सामने आए थे जब उन्होंने खेल महासंघ को कड़ा पत्र लिखकर टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे. 

असलम शेर खान ने उठाए थे बत्रा पर सवाल
इसके बाद ओलंपियन और 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य असलम शेर खान ने हॉकी इंडिया के मामलों में बत्रा की रुचि पर सवाल उठाए थे. असलम ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख बत्रा का हॉकी इंडिया के संचालन में हस्तक्षेप स्पष्ट रूप से ‘हितों के टकराव’ का मामला है.  बत्रा को ‘आजीवन सदस्य’ बनाए जाने सहित हॉकी इंडिया में कुछ अनियमित नियुक्तियों को दिल्ली उच्च न्यायालय को चुनौती देने वाले असलम ने कहा था, ''निश्चित तौर पर यह बत्रा द्वारा हितों के टकराव का मामला है. वह एफआईएच अध्यक्ष हैं और उस पद पर रहते हुए वह राष्ट्रीय महासंघ के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते.''  नरेंद्र बत्रा साल 2017  में पहली बार आईओए के अध्यक्ष चुने गए थे उसके बाद साल 2021 में वो दूसरी बार भी आईओए के अध्यक्ष चुने गए.

यह भी पढ़ेः

क्यों कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेज रही समाजवादी पार्टी? RJD और JMM भी थी तैयार, जानें इनसाइड स्टोरी

UP: यूपी विधानसभा में SP के 17 विधायकों की बदली गई सीट, शिवपाल यादव ने की ये मांग

NIA ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सजा-ए-मौत दिए जाने का अनुरोध किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget