एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना ने पाकि‌स्तान के प्रोपेगेंडा को किया खारिज, कहा- हम झूठे प्रचार का संज्ञान नहीं लेते

वीडियो के भौगोलिक आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि ये पनडुब्बी पाकिस्तान के समुद्री-तट से करीब 200 नॉटिकल मील दूर है.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने पाकि‌स्तान के उस‌ प्रोपेगेंडा को एक‌ सिरे से खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि भारत की‌ एक पनडुब्बी पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गई थी. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता, कैप्टन डी के शर्मा ने बयान जारी कर कहा, "पिछले कई दिनों में, हमने पाकिस्तान को झूठे प्रचार और गलत सूचना के प्रसार के लिए देखा है. भारतीय नौसेना इस तरह के प्रचार का संज्ञान नहीं लेती है." प्रवक्ता ने कहा, "जैसा कि 28 फरवरी को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा गया था, भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए आवश्यक रूप से तैनात है. हमारी तैनाती पूर्ववत है." आपको बता दें कि आज पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया था कि भारत‌ की एक पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा में देखी गई थी, जिसे चेतावनी देकर भगा दिया गया. अपने बयान को साबित करने के लिए पाकिस्तानी नौसेना ने एक 50 सेकेंड का वीडियो भी जारी किया.‌ इस वीडियो के शुरूआत में भारतीय नौसेना की‌ स्कोर्पीन क्लास, कलवरी पनडुब्बी का‌ आर्काइव वीडियो है. ये आर्काइव वीडियो इसलिए साझा किया गया ताकि बताया जा सके कि जिस पनडुब्बी को पाकिस्तानी की समुद्री सीमा में देखा गया वो कौन सी है. इसके बाद एक टोही एयरक्राफ्ट (हवाई विमान) द्वारा एक पनडुब्बी की वीडियो सामने आती है जिसमें इस पनडुब्बी का सिर्फ पैरिस्कोप दिखाई पड़ रहा है. बाकी पनडुब्बी समंदर के नीचे है. समंदर में सिर्फ पैरिस्कोप चलती दिखाई रड़ रही है. इस‌ वीडियो पर भौगोलिक-स्थिति और 4 मार्च 2019 की तारीख पड़ी है. वीडियो के भौगोलिक आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि ये पनडुब्बी पाकिस्तान के समुद्री-तट से करीब 200 नॉटिकल मील दूर है. यानि वो पाकिस्तानी के समंदर से बहुत दूर है. आपको बता दें कि समुद्री-तट से 12 नॉटिकल मील तक उस देश का अधिकार-क्षेत्र होता है और 00 नॉटिकल मील तक एक्सकलूजिव ईकोनोमिक जोन (ईईजेड) होता है. साथ ही आज जारी वीडियो को गौर से देंखे तो पता चलता कि ये वीडियो (पैरिस्कोप चलता हुआ) पहले भी पाकिस्तानी नौसेना ने नवंबर 2016में जारी किया था. उस वक्त भी पाकिस्तानी नौसेना ने आरोप लगाया था कि भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दिखाई दी है. आज जारी वीडियो और 2016 में जारी वीडियो में सिर्फ इतना अंतर है कि उस वक्त वीडियो पर कोई भूगौलिक पहचान नहीं दी गई थी और ना ही कोई तारीख थी.‌ आज के वीडियो पर भी तारीख के ऊपर‌ लाल रंग से बॉक्स बनाया हुआ है, जिससे पता चलता है कि ये एक एडिटेड यानि संपादित वीडियो है. ये भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget