एक्सप्लोरर

Indian Navy New Ensign: भारतीय नौसेना का नया निशान, छत्रपति शिवाजी से है प्रेरित

India Navy: भारतीय नौसेना के नए ध्वज में तिरंगे के अलावा नौसेना का 'एंकर' निशान एक अष्टकोण के बीच में है. दरअसल, शिवाजी महाराज की नौसेना के जंगी बेड़े की सील (मुहर) भी अष्टकोण आकार की थी.

INS Vikrant: शुक्रवार को देश को पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) मिला तो भारतीय नौसेना (Indian Navy) को अपना नया ध्वज. केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए ध्वज को नौसेना कौ सौंपा जो छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना के जंगी बेड़े की मुहर से प्रेरित है. विक्रांत की कमीशनिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने नौसेना के नए इन्सिग्निया यानि 'निशान' को भी जारी करते हुए कहा कि आज 2 सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है.

आज भारत ने गुलामी के एक निशान और गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक भारतीय नौसेना के ध्वज पर गुलामी की पहचान बनी हुई थी, लेकिन अब आज से छत्रपति शिवाजी से प्रेरित नौसेना का नया ध्वज समंदर और आसमान में लहराएगा. छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया था जो कि दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी.

भारतीय नौसेना के नए ध्वज में क्या खास है?
भारतीय नौसेना के मौजूदा ध्वज में एक हिस्से में तिरंगे के अलावा अंग्रेजों का दिया सेंट जार्ज क्रॉस भी था जो ब्रिटिश काल से चला आ रहा था. नए ध्वज में एक हिस्से में तिरंगे के अलावा नौसेना का 'एंकर' निशान एक अष्टकोण के बीच में है. इस पर नौसेना का आदर्श वाक्य, शनो वरुणा: लिखा है. दरअसल, शिवाजी महाराज की नौसेना के जंगी बेड़े की सील (मुहर) भी अष्टकोण आकार की थी. यही वजह है कि नौसेना के नए ध्वज पर अष्टकोण आकार में प्रतीक-चिन्ह है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि जब अंग्रेज भारत आए तो वह भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे. इस कारण ब्रिटिश लोगों ने भारत के समुद्री सामर्थ्य की कमर तोड़ने का फैसला लिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि कैसे उस समय ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए‌ थे.

यह भी पढ़ें-

समंदर में तैरता किला INS Vikrant क्यों है खास? 10 प्वाइंट्स में जानें कैसे भारत की बढ़ेगी ताकत

INS Vikrant: एक बार में 14 हजार किमी का सफर और 16 बेड का हॉस्पिटल- जानें INS विक्रांत से जुड़े पांच दिलचस्प फैक्ट

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget