एक्सप्लोरर

समंदर में तैरता किला INS Vikrant क्यों है खास? 10 प्वाइंट्स में जानें कैसे भारत की बढ़ेगी ताकत

INS Vikrant Story: भारत ने 1957 में ब्रिटेन से एक जंगी जहाज खरीदकर उसे आईएनएस विक्रांत का नाम देकर 1961 में भारतीय नौसेना में शामिल किया था जो 1997 में सेवानिवृत्त कर दिया गया था.

INS Vikrant Story in 10 Points: भारत में बना पहला विमानवाहक पोत (Aircraft Carrier) आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) आज भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने केरल के कोच्चि (Kochi) में एक भव्य समारोह में आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना शामिल किया. इस विहानवाहक पोत का वजन करीब 45 हजार टन है और इसे बनाने में तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है. आइये 10 प्वॉइंट्स के जरिये जानते हैं इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर की अहम बातें.

  1. INS Vikran की लंबाई 262 मीटर और चौड़ाई 62 मीटर है. भारत में निर्मित यह अब तक का सबसे बड़ा जंगी जहाज है. मिग-29 और हेलिकॉप्टर समेत इसमें एक समय में 30 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकते हैं. इस युद्धपोत की क्षमता 1600 लोगों की है. 
  2. पीएम मोदी ने इसे नौसेना में शामिल करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की झलक है. पीएम ने कहा कि आज भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जो स्वदेशी रूप से इतने बड़े युद्धपोत बना सकते हैं, विक्रांत ने नया आत्मविश्वास जगाया है.
  3. इस मौके पर पीएम मोदी ने नए नौसैनिक ध्वज का भी अनावरण किया. नए ध्वज के ऊपरी हिस्से में एक तरफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को शामिल किया गया है.
  4. अभी तक नौसेना के ध्वज में क्रॉस ऑफ सेंट जॉर्ज बना था, इसके बीच में अशोक चिन्ह था, उसे हटा दिया गया है. नए ध्वज में नीले रंग के बैकग्राउंड में सुनहरे रंग से अशोक चिन्ह बना हुआ है. नीचे सत्यमेव जयते लिखा है. अशोक चिन्ह छत्रपति शिवाजी महाराज की शाही मुहर पर बनाया गया है. ध्वज में नीचे संस्कृत भाषा में भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य 'शं नो वरुणः' यानी 'जल के देवता वरुण हमारे लिये शुभ हों' लिखा है. 
  5. पीएम मोदी ने नए नौसैनिक ध्वज का अनावरण करते हुए कहा कि भारत ने इसे अपनाकर अपने सीने से गुलामी का बोझ हटा लिया है. 
  6. आईएनएस विक्रांत के पास शुरू में मिग फाइटर जेट और कुछ हेलिकॉप्टर होंगे. नौसेना 26 डेक-आधारित विमान खरीदने की प्रक्रिया में है.
  7. आईएनएस विक्रांत को बनाने के लिए पिछले एक दशक से ज्यादा समय से काम चल रहा था. पिछले वर्ष 21 अगस्त से इसके कई समुद्री चरणों को पूरा किया गया. अब इसमें एविएशन ट्रायल किया जाएगा.
  8. अभी तक भारत के पास केवल एक विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य था, जिसे रूस में बनाया गया था. भारतीय रक्षा बल कुल तीन एयरक्राफ्ट कैरियर की मांग कर रहे थे, जिन्हें हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में दो मुख्य नौसैनिक मोर्चों पर तैनात किया जाना है और एक अतिरिक्त रखना है.
  9. आईएनएस विक्रांत नाम का जंगी जहाज पहले भी भारतीय नौसेना में रह चुका है. एचएमएस हरक्यूलीज नाम के जंगी जहाज को भारत ने 1957 में ब्रिटेन से खरीदा था और फिर आईएनएस विक्रांत के नाम से उसे 1961 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.  1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में आईएनएस विक्रांत ने महत्पूर्ण योगदान दिया था. 1997 में उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया था. नया आईएनएस विक्रांत पुराने वाले जहाज के मुकाबले बड़ा और आधुनिक है. 
  10. INS Vikran भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होकर देश को अहम अतिरिक्त जंगी जहाज का अवसर देता है यानी अब पूर्वी और पश्चिमी दोनों समुद्री तटों पर एक-एक विमानवाहक पोत तैनात किया जा सकता है अपनी समुद्री उपस्थिति का विस्तार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

INS Vikrant: भारतीय नेवी के बेड़े में शामिल हुआ INS विक्रांत, PM मोदी ने कहा- ये केवल युद्धपोत नहीं...

राजनाथ सिंह ने INS Vikrant को बताया आत्मनिर्भर भारत का एक असाधारण प्रतीक, जानिए- और क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget