एक्सप्लोरर

'चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता', सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान

Upendra Dwivedi: India Today Conclave में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन, पाकिस्तान की चुनौतियों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है.

Indian Army:  भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. वहीं, पाकिस्तान को लेकर जनरल द्विवेदी ने कहा कि वह आतंकवाद रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. 

India Today Conclave 2025 में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, भारतीय सेना आधुनिक तकनीकों को तेजी से अपना रही है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन के साथ संभावित युद्ध की स्थिति पर जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना ड्रोन टेक्नोलॉजी सहित नई सैन्य क्षमताओं पर लगातार काम कर रही है.

उन्होंने बताया कि भारत के पास ऐसे एडवांस ड्रोन हैं जो AK-47 चला सकते हैं और मिसाइल लॉन्च कर सकते हैं. अगर चीन की ओर से ड्रोन अटैक होता है तो भारत भी उसी ताकत से जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. हालांकि युद्ध किसी भी देश के हित में नहीं होता, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना पूरी तैयारी के साथ जवाब देने में सक्षम है.

भारत-चीन सीमा पर हालात सामान्य

पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक क्षेत्र में 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद की स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा कि अब हालात सामान्य हैं. दोनों देशों की सेनाएं जब भी जरूरत होती है बातचीत के जरिए समस्याओं का हल निकालती हैं जिससे शांति बनी रहे.

पाकिस्तान पर सेना प्रमुख का कड़ा संदेश

पाकिस्तान को लेकर जनरल द्विवेदी ने कहा कि वह आतंकवाद रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. इस वजह से भारतीय सेना को हमेशा एक्टिव रहना होगा. उन्होंने ये भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहले जहां आतंकवाद का खतरा था अब वहां टूरिज्म फल-फूल रहा है. उन्होंने कहा "हमने टेररिज्म से टूरिज्म तक का सफर तय किया है." सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कई सफल अभियानों को अंजाम दिया है जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता आई है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
राहुल के धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस! पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget