एक्सप्लोरर

पायलटों की कमी से जूझ रही है इंडियन एयर फाॅर्स; नहीं मिल रही है सही ट्रेनिंग, सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में किए कई बड़े खुलासे

Indian Air Force: सीएजी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलटों के प्रशिक्षण को लेकर रिपोर्ट पेश की है. इसमें उन्होंने कई हत्वपूर्ण कमियों को उजागर किया है.

Indian Air Force: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने आज (19 दिसंबर)  संसद में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलटों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण कमियों को उजागर किया है. इस रिपोर्ट में 2016-2021 को कवर करने वाले प्रदर्शन ऑडिट में पुराने उपकरणों और बेसिक ट्रेनर विमान, पिलाटस पीसी-7 एमके-II में इंजन ऑयल लीक सहित गंभीर समस्याओं को चिन्हित किया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैग टीम ने पिलाटस पीसी-7 एमके-II विमान के परिचालन का अध्ययन किया है, जिसका उपयोग मई 2013 से प्रशिक्षु पायलटों को 'स्टेज-1' उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए बुनियादी प्रशिक्षक विमान के रूप में किया जा रहा है.

'इंजन ऑयल लीक की समस्या आ रही है'

रिपोर्ट के अनुसार, 64 पिलाटस पीसी-7 एमके-II विमानों में से 16 (25 प्रतिशत) ने 2013 और 2021 के बीच 38 इंजन ऑयल लीक की घटनाएं हुईं थीं. भारतीय वायुसेना ने निर्माता के साथ इस मुद्दे को उठाया और अगस्त 2023 तक मामले की जांच की बात कही गई थी.

भारतीय वायुसेना की विमान आधुनिकीकरण योजनाओं में देरी के कारण परिवहन और हेलीकॉप्टर क्षेत्रों के लिए 'चरण 2' और 'चरण 3' के पायलट प्रशिक्षण प्रभावित हुए हैं.

पुराने प्लेटफॉर्म पर दी जा रही है ट्रेनिंग

हेलीकॉप्टर पायलटों को पुराने एवियोनिक्स वाले पुराने प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर जैसी ऑपरेशनल यूनिट के लिए अतिरिक्त रूपांतरण प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. ट्रांसपोर्ट पायलट प्रशिक्षण अभी भी पुराने डोर्नियर-228 विमानों पर निर्भर करता है जिनमें आधुनिक कॉकपिट नहीं होते हैं. सीएजी ने प्रशिक्षण सिमुलेटर की सीमाओं पर भी ध्यान दिया. 

'पायलटों की है कमी'

रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों की कमी एक और चिंता का विषय है . फरवरी 2015 में, भारतीय वायुसेना ने 486 पायलटों की कमी का आकलन किया था. रिपोर्ट के अनुसार, 2016 और 2021 के बीच, 222 प्रशिक्षु पायलटों की वार्षिक भर्ती की योजना बनाई गई थी, लेकिन वास्तविक भर्ती कम हो गई, जिससे पायलटों की कमी बढ़कर 596 हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget