एक्सप्लोरर

वायु सेना ने बताया- पांच लापता पर्वतारोहियों के शव नंदा देवी के पास देखे गए

ब्रिटेन के मशहूर पर्वतारोही मार्टिन मोरान के नेतृत्व में यह टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7434 मीटर ऊंचे नंदा देवी पूर्वी चोटी पर लापता हो गई.

पिथौरागढ़: भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से पांच के शव उत्तराखंड की नंदा देवी पूर्वी चोटी पर सोमवार को देखे. आठ सदस्यों के दल में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही थे जो नंदा देवी पूर्वी चोटी पर चढ़ने के दौरान लापता हो गए थे.

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वी के जोगदांडे ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने सोमवार को तलाश अभियान के दौरान पांच पर्वतारोहियों के शव नंदा देवी पूर्वी चोटी के पास देखे.

उन्होंने कहा कि नंदा देवी पूर्वी चोटी के नजदीक चढ़ाई के दौरान संभवत: हिमस्खलन के कारण पर्वतारोहियों की मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने भी शव देखे जाने के बारे में ट्वीट किया है.

उसने कहा, ‘‘आज भारतीय वायु सेना के कर्मियों ने लापता पर्वतारोहियों के लिए खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हिमाचल में पांच शव देखे. एक सप्ताह पहले आठ पर्वतारोहियों का एक दल नंदा देवी चोटी के समीप लापता हो गया था.’’

ब्रिटेन के चार पर्वतारोहियों को रविवार को बचाने के बाद उनसे मिली सूचना के आधार पर हवाई तलाश के दौरान ये शव देखे गए. जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम केंद्र को रिपोर्ट भेज रहे हैं. निर्देश मिलने के बाद हम आगे का बचाव अभियान शुरू करेंगे.’’

ब्रिटेन के मशहूर पर्वतारोही मार्टिन मोरान के नेतृत्व में यह टीम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 7434 मीटर ऊंचे नंदा देवी पूर्वी चोटी पर लापता हो गई. नई दिल्ली में भारतीय पर्वतारोही फाउंडेशन का एक संपर्क अधिकारी भी उस टीम का हिस्सा था. वे 13 मई को चोटी पर चढ़ाई के लिए मुंश्यारी से रवाना हुए थे लेकिन 25 मई को नियत तारीख पर आधार शिविर में नहीं लौटे.

दिल्ली वालों को मिल सकती है गर्मी से राहत, गरज के साथ पड़ेंगे छींटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget