एक्सप्लोरर

India Vs Australia: वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों गए पीएम मोदी? संजय राउत ने बताया पर्दे के पीछे बनाया गया था प्लान

India Vs Australia Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (19 नवंबर) को फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत को छह विकेट से हार मिली है.

India Vs Australia Final: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार मिली है. गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच को देखने के लिए देशभर से वीआईपी पहुंचे थे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम गए थे. हालांकि, अब उनके इस दौरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है. 

दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी के मैच देखने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पर्दे के पीछे गेम प्लान चला रही थी कि भारतीय टीम जीते तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खुद पीएम मोदी मौजूद हों. राउत ने कहा कि अगर आप कपिल देव को नहीं बुलाते हैं, तो ये क्रिकेट किस तरह से हुआ, ये तो राजनीति हुई. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत को पहला वर्ल्ड कप जीतने वाले कपिल देव ने कहा है कि उन्हें मैच देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.

हार का असर सबके दिल पर: संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि एक्टर्स को मैदान में मैच देखने के लिए बुलाया गया, नेताओं को बुलाया गया. मगर कपिल देव को फाइनल देखने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया. उन्होंने अहमदाबाद के क्रिकेट फैन्स पर भी सवाल उठाया और कहा कि जिस तरह से इंग्लैंड में लॉर्ड्स का मैदान है, वैसे ही मुंबई में वानखेडे़ स्टेडियम है. मैच वानखेडे़ जैसे स्टेडियम में होना था, जहां टीम को ज्यादा सपोर्ट मिलता. उन्होंने कहा कि भारत की हार का असर सबके दिल पर हुआ है. 

कांग्रेस ने भी कपिल देव को लेकर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को फाइनल मैच में नहीं बुलाने को लेकर कांग्रेस भी हमलावर है. महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'आज के समय में हर जगह राजनीति हो रही है. फिर क्रिकेट को कैसे छोड़ा जा सकता है? यहां पर भी राजनीति हो रही है. यही वजह है कि कपिल देव को आमंत्रण नहीं दिया गया.' बता दें कि भारत को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा है. 

कपिल देव ने आमंत्रण नहीं मिलने की बात कही

दरअसल, भारत को 1983 में पहला वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले कपिल ने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ फाइनल में जाना चाहते थे. कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, ‘मुझे वहां आमंत्रित ही नहीं किया गया. उन्होंने मुझे बुलाया नहीं इसलिये मैं नहीं गया. यह इतना ही सरल है. मैं चाहता था कि 1983 की पूरी टीम वहां मेरे साथ हो लेकिन मुझे लगता है कि यह इतना बड़ा टूर्नामेंट है और लोग जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त हैं कि कभी कभार वे भूल जाते हैं.’

यह भी पढ़ें: फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद धोनी को क्यों याद कर रहा जोमैटो? आप भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget