एक्सप्लोरर

भारत-अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

महत्वपूर्ण है कि भारत-अमेरिका रक्षा वार्ता से ठीक पहले अलास्का के एंकरेज में हुई अमेरिका-चीन के बीच हुई वार्ता में साफ कर दिया कि चीन को अपना ढर्रा सुधारना होगा. सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन के बीच हालिया सीमा तनाव और ताज़ा सीमा हालात का मामला भी उठा.

नई दिल्लीः भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार हुई बातचीत के दौरान एक अदृश्य किरदार पूरे समय मौजूद था. दोनों देशों ने 'साझा चुनौतियों' से मुकाबले के लिए सेनाओं के बीच तालमेल से लेकर सूचनाओं की साझेदारी और सक्रिय सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर दिया. अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के आने का बाद भारत के साथ सीधे संवाद की कड़ी में भारत आए रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ज़ोर दिया. वहीं ऑस्टिन ने भारत को अमेरिका की हिन्द-प्रशांत के लिए रणनीति का मुख्य स्तम्भ है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री की मेजबानी कर रहे भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष भारत-अमेरिका समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की पूरी सम्भवनाओं का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. द्विपक्षीय रक्षा संवाद के बाद उन्होंने बताया कि अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड, सेंट्रल कमांड और अफ्रीका कमांड के साथ तालमेल बढाया जाएगा. भारत और अमेरिका के बीच साझा सैन्य युद्धाभ्यास और बहुपक्षीय सैनिक अभ्यास में भागीदारी बढ़ाने पर भी रज़ामंदी हुई है.

क्वाड के परचम तले हुई नेताओं की पहली बैठक का हवाला देते हुए कहा कि मुक्त, अबाध, समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र बनाए रखने के लिए हम संकल्पित हैं . इसके अलावा तेल रिसाव, पर्यावरण विपदा, नशीले पदार्थों की तस्करी और अनियंत्रित मछुवारों की समस्या से निपटने में सहयोग करेंगे. दोनों मुल्कों के बीच नई तकनीकों, सायबर सुरक्षा जैसे मोर्चों पर भी आपसी साझेदारी बढाने का फैसला किया गया .

एशियाई मोहल्ले में जापान, कोरिया का दौरा कर भारत पहुंचे लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि मैं बाइडन-हैरिस प्रशासन की तरफ से अमेरिका के साझेदारों के साथ हमारे मजबूत सहयोग के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का संदेश लेकर आया हूं. बदलते हुए वैश्विक हालात में भारत की अहमियत और भी बढ़ रही है. ऑस्टिन ने बताया कि वार्ता के दौरान भारत-अमेरिका रक्षा और रणनीतिक सम्बन्ध को अगले स्तर पर ले जाने को लेकर भी बात हुई.

भारत दौरे पर आए लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा मंत्री से मिलने के बाद विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर से मुलाकात की. वहीं शुक्रवार शाम ऑस्टिन प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की.

मध्य प्रदेश: इंदौर के सेंट्रल जेल के कैदियों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश फेल! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी साजिश नाकाम! गुजरात ATS ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें पूरी लिस्ट
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget