एक्सप्लोरर

India-UAE sign FTA: भारत-यूएई के बीच हुआ व्यापार समझौता कैसे देगा अर्थव्यवस्था को ताकत का बूस्टर?

India-UAE Free Trade Agreement: खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा भारतीय कामगारों को रोजगार देने वाले और मजबूत आर्थिक रिश्तों वाले यूएई के साथ हुए इस समझौते की 10 बड़ी बातें जानिए.

India-UAE Free Trade Agreement: भारत और यूएई के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर मुहर लग गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नायहान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच इस महत्वपूर्ण आर्थिक समझौते पर दस्तखत किए गए.

खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा भारतीय कामगारों को रोजगार देने वाले और मजबूत आर्थिक रिश्तों वाले यूएई के साथ हुए इस समझौते की 10 बड़ी बातें जानिए-

  1. यह बीते एक दशक के दौरान हुआ भारत का पहला व्यापक व्यापार समझौता है. साथ ही इसे किन्हीं दो देशों के बीच सबसे कम अवधि में हुआ करार भी कहा जा रहा है. इस समझौते को महज 3 महीने में मुकम्मल कर दिया गया.
  2. इस आर्थिक सहयोग समझौते के सहारे अफ्रीका और एशिया के बीच नए कारोबारी रास्ते खुलेंगे.
  3. इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को जहां यूएई के बाजार में अधिक जगह मिलेगी. वहीं अरब और अफ्रीका में उनकी हिस्सेदारी भी बढ़ सकेगी.
  4. भारत में श्रमिक आधारित उद्योगों को इसका लाभ मिलेगा. खास तौर पर जैम्स एंड ज्वेलरी, कपड़ा, चमड़ा, फुटवेयर, स्पोर्ट्स का सामान, फर्नीचर, कृषि और लकड़ी के उत्पाद, इंजीनियरिंग का सामान, फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस तथा ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्र.
  5. द्विपक्षीय कारोबार को अगले पांच सालों में 100 अरब डॉलर तक ले जाने का प्रयास होगा. इसमें 15 अरब डॉलर तक सेवा क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाया जाना है.
  6. इस समझौते के लागू होते ही शुल्क शून्य हो जाएगा. इसका लाभ भारत से यूएई को निर्यात किए जाने वाले 90 प्रतिशत उत्पादों को हासिल होगा. खासतौर पर 26 अरब डॉलर के ऐसे उत्पादों का फायदा मिलेगा जिन्हें अभी तक यूएई में 5 प्रतिशत ड्यूटी देना पड़ती थी.
  7. साथ ही अगले 5-10 सालों के भीतर इलैक्ट्रॉनिक सामान, कैमिकल और पैट्रोकैमिकल, सिमेंट, सिरामिक, मशीन आदि पर शुल्क अगले 5-10 सालों में घटाया जाएगा.
  8. यूएई करीब 80 प्रतिशत टैरिफ लाइंस पर भारत के लिए शून्य शुल्क की सुविधा देगा. इसके तहत वस्तु, रूल्स ऑफ ओरिजन, सेवाओं का व्यापार, टेलिकॉम, विवाद निपटारा, दवाएं, डिजिटल कारोबार आदि क्षेत्र शामिल हैं.
  9. पहली बार किसी व्यापार समझौते में फार्मास्यूटिकल के लिए एक अलग उपबंध की व्यवस्था की गई है. इससे भारतीय दवाओं को यूएई की बाजार में जगह बनाने में मदद मिलेगी.
  10. भारत के ढांचागत क्षेत्र में यूएई निवेश बढ़ाएगा. साथ ही इस समझौते से दोनों देशों में छोटे और मझौली उत्पादन इकाइयों को अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ाने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें-

India-UAE Summit: PM मोदी ने कहा- भारत और UAE आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

आज इंदौर में एशिया के सबसे बड़े Bio CNG Plant का उद्घाटन करेंगे PM Modi, जानिए क्यों है ये खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget