एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हथियार पहुंचाने वाले तुर्किए की नीति आयोग ने की तारीफ, कहा- हमें उससे सीखने की जरूरत कि...

नीति आयोग ने तुर्किए के कोसजेब संगठन का जिक्र किया है कि जैसे वह ई-एकेडमिक कार्यक्रम के जरिए एक प्रभावी और आसान उद्यमिता ट्रेनिंग देता है, उसी तरह ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी चाहिए.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किए को लेकर भारतीयों में बहुत गुस्सा है. सरकार ने भी इस हरकत पर उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन नीति आयोग उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है. नीति आयोग का यहां तक कहना है कि भारत को तुर्किए से सीखना चाहिए. एक रिपोर्ट नीति आयोग ने जारी की है, जिसमें सुझाव दिया गया कि भारत को अपने कौशल विकास के लिए तुर्किए से सीखना चाहिए और खासकर छोटे और मझोले उद्यमों को अपने विकास का रास्ता तुर्किए के रोडमैप के हिसाब से तय करना चाहिए.

'मझोले उद्यमों के लिए नीति बनाना' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में नीति आयोग ने कहा है कि तुर्किए उन देशों में से है, जहां से भारत ये सीख सकता है कि छोटे और मझोले उद्यमों में कौशल की कमी को दूर करने का रास्ता कैसे तैयार किया जाए. रिपोर्ट में कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया और तुर्किए में संचालित कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया गया है, जिससे मझोले उद्यमों को प्रोत्साहित किया जा सके.

नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि तुर्किए का कोसजेब संगठन उद्यमिता पर डिस्टेंस ट्रेनिंग देता है. यह ई-एकेडमिक कार्यक्रम के जरिए समय और स्थान की बाधाओं के बिना एक प्रभावी और आसान उद्यमिता ट्रेनिंग देता है. साथ ही महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग उद्यमियों के लिए तरजीही उपचार का भी प्रावधान करता है.

रिपोर्ट में कहा गया कि ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम सब्सिडी दर पर और हाशिये पर मौजूद समूहों के लिए निःशुल्क मुहैया कराए जा सकते हैं (जैसा कि तुर्किये की ई-अकादमी में प्रदान किया गया है). नीति आयोग की रिपोर्ट मझोले उद्यमों को वैश्विक बाजार में सफल होने के लिए तुर्किए से कौशल विकास की प्रथाओं को अपनाने की अनुशंसा करती है.

नीति आयोग ने मझोले उद्यमों के समक्ष मौजूद चुनौतियों का समाधान करने के लिए उद्यमों के कारोबार से जुड़ी एक कार्यशील पूंजी वित्तपोषण योजना, बाजार दरों पर पांच करोड़ रुपये के क्रेडिट कार्ड की सुविधा और एमएसएमई मंत्रालय की देखरेख में खुदरा बैंकों के माध्यम से त्वरित निधि वितरण व्यवस्था की शुरुआत करने की सिफारिश की.

आयोग ने एमएसएमई मंत्रालय के भीतर एक समर्पित शोध और विकास प्रकोष्ठ बनाने की भी सिफारिश की, जो राष्ट्रीय महत्व की क्लस्टर-आधारित परियोजनाओं के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष का लाभ उठाए. एमएसएमई क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 29 प्रतिशत और निर्यात में 40 प्रतिशत योगदान है और यह 60 प्रतिशत से अधिक कार्यबल को रोजगार भी देता है.

22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर 6-7 मई की दरमियानी रात को स्ट्राइक कर दी थी. इससे पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया और उसने कई शहरों के सैन्य ठिकानों और सिविलियन एरिया पर हमले करने की नाकाम कोशिश की, जिसमें तुर्किए, चीन और अजरबैजान से उसका साथ दिया. तुर्किए ने ड्रोन्स भेजे और उनके लिए टर्किश ऑपरेटर भी भेजे गए थे. इस घटना के बाद तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन बार-बार कह चुके हैं कि वह पाकिस्तान के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget