एक्सप्लोरर

भारत से लेकर अमेरिका तक ट्विटर ने लिया है एक्शन, जानें कब किस तरह का रहा रिएक्शन

अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा के बाद तत्कालीन निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ट्विटर ने कड़ा एक्शन लेते हुए एकाउंट को स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था. माइक्रो ब्ल़ॉगिंग साइट की तरफ से कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर खाते को भविष्य में और हिंसा की आशंका को देखते हुए स्थायी रूप से सस्पेंड किया जाता है.

भारतीय जनता पार्टी के नेता संबित पात्रा के 18 मई को किए गए एक ट्वीट पर ट्विटर ने मैनिपुलेटेड यानी मनगढ़ंत का टैग लगा दिया. ट्विटर की ओर से इस एक्शन से सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है. इलेक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्रालय की तरफ से ट्विटर की ग्लोबल टीम को इस बारे में पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई गई है, जबकि कांग्रेस उल्टा बीजेपी को इस टैग के बहाने घेर रही है. ट्विटर का ऐसा कहना है कि वह ऐसे ट्वीट को यह करार देता जिनसे ऐसा मीडिया (वीडियो, ऑडियो या तस्वीरें) जुड़ा हो जिसे छल पूर्वक तोड़-मरोड़कर पेश किया गया हो.

भारत में कब कब ट्विटर का एक्शन?

कंगना का पहले ट्विटर एकाउंट सस्पेंड फिर ट्वीट डिलीट

ट्विटर की तरफ से लगातार लोगों के ट्वीट्स पर एक्शन लिए जा रहे हैं, वो चाहे कोई फिल्मी हस्ती हो या फिर कोई राजनेता. फरवरी के महीने में फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत के 2 ट्वीट डिलीट किए जाने के बाद काफी बवाल मचा था. जिस वक्त देश में कृषि कानूनों पर किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन चल रहा था, उस समय पॉप सिंगर रिहाना और पॉर्न स्टार मिया खलीफा समेत अन्य लोगों के विरोध को देखते हुए कंगना ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी. लेकिन ट्वीटर ने कंगना के दो ट्वीट डिलीट करते हुए यह कहा कि ये दोनों ट्वीट कम्युनिटी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं. इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है.

गौरतलब है कि उससे पहले कंगना रनौत का ट्विटर एकाउंस कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद फिर से कंगना के ट्वीट के खिलाफ ट्विटर ने एक्शन लेते हुए नके 2 ट्विट्स डिलीट किए.

26 जनवरी को हिंसा के बाद 500 एकाउंट सस्पेंड

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जो किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई थी उस दौरान भड़की हिंसा और जिस तरह लोगों ने भड़काऊ बातें ट्विटर पर लिखी थी, उसको लेकर करीब 500 से ज्यादा एकाउंट पर एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड किया गया और कुछ को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने खुद बयान जारी कर यह बताया कि उसने 500 से ज्यादा एकाउंट को सस्पेंड किया है, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और हिंसा को भड़काया. गौरतलब है कि उस वक्त 'फार्मर जेनोसाइड' (किसानों का नरसंहार) हैशटैग चलाया गया था.

डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड

अमेरिकी संसद परिसर में हिंसा के बाद तत्कालीन निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ट्विटर ने कड़ा एक्शन लेते एकाउंट को स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की ओर से यह कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर खाते को भविष्य में और हिंसा की आशंका को देखते हुए स्थायी रूप से सस्पेंड किया जाता है. उससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी कम से कम 2 सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगाया गया था.

गौरतलब है कि इससे पहले वाशिंगटन डीसी में हिंसक स्थिति को देखते हुए ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए उनके ट्विटर हैंडल को लॉक कर दिया था. ट्विटर की तरफ से बोला गया था "वॉशिंगटन, DC में चल रही हिंसक स्थिति के परिणामस्वरूप डोनाल्ड ट्रंप के 3 ट्वीट को हटाने की आवश्यकता है, क्योंकि ये तीनों ही ट्वीट्स सिविक इंटीग्रिटी पॉलिसी के खिलाफ हैं." ट्विटर ने आगे कहा था कि इन ट्वीट्स को हटाने के बाद भी ट्रम्प का एकाउंट 12 घंटे के लिए लॉक रहेगा. और अगर ट्वीट नहीं हटाए गए, तो उनका ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए लॉक ही रहेगा.

ये भी पढ़ें: Toolkit मामले ने पकड़ा तूल: 'Manipulated Media' बताने पर सरकार ने Twitter से जताई आपत्ति, कहा- जांच प्रक्रिया में नहीं दें दखल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget